- प्रदेश

जबलपुर से सटे नौरादेही के जंगलों में आएंगे केन्या और नैरोबी से चीते

जबलपुर: जबलपुर जिले से सटे नौरादेही के जंगलों में अब अफ्रीकी देशों केन्या और नैरोबी के चीतों की दहाड़ सुनाई देगी। पुनर्वास योजना के तहत नौरादेही जंगल क्षेत्र के वातावरण को अफ्रीका से आने वाले चीतों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। भारत और अफ्रीका के बीच पुनर्वास को लेकर सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। जानकारों के अनुसार प्रक्रिया के तहत सब कुछ ठीक रहा तो प्रदेश के लिए यह बड़ी सौगात होेगी और प्रदेश के अन्य राष्ट्रीय उद्यानोंं की तरह नौरादेही भी पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में अपनी पहचान फिर स्थापित कर सकेगा। जानकारों के अनुसार  पहले चरण में 6 चीतों को अफ्रीका के जंगल से नौरादेही लाकर छोड़ा जाएगा। आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद इस दिशा में जरूरी कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *