इंदौर/उज्जैन : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को उज्जैन पहुंचीं। यहां बाबा महाकाल के मंदिर में उन्होंने विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद इंदौर आकर प्रियंका रतलाम के लिए रवाना होगी। वहां पर वह जनसभा को संबोधित करेंगी। रतलाम के बाद शाम को प्रियंका वापस इंदौर आएंगी और रोड शो करेंगी।
Madhya Pradesh: Priyanka Gandhi Vadra offers prayers at Mahakaleshwar temple in Ujjain, Chief Minister Kamal Nath also present. pic.twitter.com/wBiKwSQrrr
— ANI (@ANI) May 13, 2019
प्रियंका गांधी इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंचीं। इंदौर एयरपोर्ट पर मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनकी अगवानी की।
प्रियंका के साथ महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, मप्र महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल समेत तमाम नेता मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, मंदिर के पुजारियों ने प्रियंका से पंचामृत पूजन कराया।
#WATCH Priyanka Gandhi Vadra & Chief Minister of Madhya Pradesh Kamal Nath offer prayers at Mahakaleshwar temple in Ujjain. pic.twitter.com/iqTGLP8cWf
— ANI (@ANI) May 13, 2019
शाम को इंदौर में प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी। इसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है। करीब 4 किलोमीटर का रोड शो होगा। इस पूरे क्षेत्र को कांग्रेसियों ने झंडे बैनरों से पाट दिया। एसपीजी ने कांग्रेस नेताओं को निर्देश दिए कि किसी भी स्वागत मंच पर बलून नहीं लगाया जाए। कोई भी आतिशबाजी नहीं करें। प्रियंका के दौरे से कांग्रेस पार्टी को मालवा और निमाड़ के अंतर्गत आने वाली आठ सीटों इंदौर, रतलाम, धार, खरगोन, मंदसौर, देवास, उज्जैन और खंडवा सीटों पर फायदा होने की उम्मीद है।