भोपाल: प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। सबसे रोचक मुकाबला भोपाल संसदीय सीट पर है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से है। नई व्यवस्था के मुताबिक परिणाम देर शाम तक आने का अनुमान है। चुनावी इतिहास में पहली बार प्रदेश में चार चरणों में हुए मतदान में कुल 71.2 फीसदी मतदान हुआ, जो कि 2014 की तुलना में 9.63 फीसदी अधिक था।
BJP Bhopal candidate Pragya Singh Thakur on trends showing she is leading: Nischit meri vijay hogi, meri vijay mein dharm ki vijay hogi, adharm ka naash hoga. Mein Bhopal ki janta ka aabhaar deti hun. pic.twitter.com/d2zZ0LPptQ
— ANI (@ANI) May 23, 2019
मतगणना अपडेट्स
छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव की गिनती समाप्त हो गई है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार कमलनाथ ने निर्णायक 20 हजार मतों की बढ़त बनाई है।
प्रज्ञा ठाकुर दो लाख से अधिक मतों से आगे। गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया 1 लाख दस हजार मतों से पीछे। बालाघाट से भाजपा के ढाल सिंह बिसेन डेढ़ लाख से आगे।
भाजपा प्रत्याशी होशंगाबाद में पांच लाख, इंदौर में 5 लाख दस हजार, जबलपुर में तीन लाख से अधिक, खजुराहो में करीब साढ़े चार लाख, खंडवा में ढाई लाख, खरगौन में दो लाख, मंडला में 73 हजार, मंदसौर में करीब तीन लाख. मुरैना 25 हजार, राजगढ़ में चार लाख मतो से आगे चल रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी रतलाम में एक लाख, रीवा से एक लाख से अधिक, सागर से पौने तीन लाख से अधिक, सतना डेढ़ लाख, शहडोल साढ़े तीन लाख, सीधी दो लाख, टीकमगढ़ तीन लाख, उज्जैन साढ़े तीन लाख, विदिशा साढ़े चार लाख मतों से आगे चल रहे हैं।
भाजपा बैतूल में साढ़े तीन लाख, भिंड में 86 हजार, दमोह सवा दो लाख, देवास में साढ़े तीन लाख, धार में सवा लाख, ग्वालियर 80 हजार से आगे।
दिग्विजय सिंह को दोहरा झटका लगता दिख रहा है। भोपाल से करीब डेढ़ लाख मतों से पिछड़ने के बाद परंपरागत राजगढ़ सीट पर भी कांग्रेस पिछड़ गई है। कांग्रेस प्रत्याशी मोना सुस्तानी भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर से 377146 से पीछे चल रही हैं।
Madhya Pradesh: Senior Congress leaders Digvijaya Singh from Bhopal, Jyotiraditya Scindia from Guna and Vivek Tankha from Jabalpur, trailing pic.twitter.com/NW2QkK7Oi0
— ANI (@ANI) May 23, 2019
ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी करीब 70 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। होशंगाबाद में भाजपा प्रत्याशी करीब चार लाख मतों से आगे चल रही है।
दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर आए चुना रुझानों के अनुसार भोपाल से दिग्विजय सिंह 156715 और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया 102528 मतों से पीछे चल रहे हैं।
गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया 95 हजार 862 और भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह 1 लाख 41 हज़ार 829 वोट से पीछे हुए।
अप्रत्याशित परिणाम आने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र पटेल विदिशा में मतगणना केंद्र से निकल अपने घर चले गए। वे 1 लाख 73 हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह खंडवा में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव मतगणना केंद्र से अपने घर चले गए हैं।
छतरपुर विधानसभा में बीजेपी 18 राउंड की मतगणना के बाद 54606 वोट से आगे। आठ राउंड के बाद राजगढ़ में भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर 2994490 मतों से आगे। सागर बीजेपी प्रत्याशी राजबहादुर सिंह 202912 वोट से आगे।
उज्जैन में भाजपा के अनिल फिरोजिया ने कांग्रेस के बाबूलाल मालवीय पर निर्णायक बढ़त 313061 बना ली है। अब वीवीपैट की पर्चियों की गिनती के बाद घोषित होगा नतीजा।
मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है जिसमें 28 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है और 1 सीट पर कांग्रेस आगे है। छिंदवाड़ा से कांग्रेस को बढ़त। रतलाम-झाबुआ संसदी सीट पर 8 विधानसभा में कुल 680027 वोटों की गिनती के बाद 15,7400 वोट से भाजपा के गुमानसिंह डामोर आगे चल रहे हैं। दमोह में एक लाख 38 हजार वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे। शहडोल में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह 19,6065 मतों से आगे। रीवा लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार 58,333 मतों से आगे। बैतूल सीट से पांच राउंड के बाद भाजपा 93 हजार 310 मतों से आगे।
खजुराहो संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी बीडी शर्मा की बढ़त 2 लाख 20 हजार मतों से आगे। सागर भाजपा प्रत्याशी राज बहादुर सिंह 1 लाख 65 हजार 651 मतों से आगे, दिशा में भाजपा 258851 मतो से आगे, भोपाल में भाजपा 102144 आगे, दमोह भाजपा 144752, आगे गुना में भाजपा 61797 आगे।
भोपाल में प्रज्ञा ठाकुर 69046 मतो से आगे, धार में छतर सिंह दरबार 56 हजार मतों से आगे। ग्वालियर में विवेक शेजवलकर 47 हजार मतों से आगे। छिंदवाड़ा विधानसभा में कमलनाथ 12 हजार मतों से आगे। इंदौर में शंकर ललवानी पौने तीन लाख मतों से आगे।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। मिठाई बांटी जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कार्यकर्ताओं को बधाई दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।
गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया 50 हजार और भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह 55 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ 15778 वोटों से आगे। प्रदेश की बाकी 28 सीटों पर भाजपा आगे।
#ElectionResults2019 : Congress leader Jyotiraditya Scindia trailing from Guna in Madhya Pradesh (file pic) pic.twitter.com/kvSG4621gU
— ANI (@ANI) May 23, 2019
प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल की जनता का आभार माना है। इंदौर में भाजपा प्रत्याशी को पौने दो लाख मतों से आगे। दमोह में भाजपा के प्रहलाद पटेल 90 हजार वोटों से आगे हैं। खंडवा में भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान एक लाख से ज्यादा वोटों से कांग्रेस के अरुण यादव से आगे।
देवास संसदीय सीट से भाजपा के महेन्द्र सिंह सोलंकी कांग्रेस के प्रहलाद सिंह टिपानिया से 187853 वोट से आगे चल रहे है।
उज्जैन संसदीय सीट से भाजपा के अनिल फिरोजीया कांग्रेस के बाबूलाल मालवीय से 209046 वोट से आगे चल रहे है।
भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपना मौन व्रत खत्म कर दिया। मौन व्रत खत्म करने के बाद उन्होंने सबसे पहले जय श्री राम के नारे लगाए और विक्ट्री साइन दिखाया। वे 41983 वोट से भाजपा आगे चल रही है।
खंडवा में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव मतगणना केंद्र से निकल अपने घर गए। ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया।
भाजपा के जनार्दन मिश्रा कांग्रेस के सिद्धार्थ तिवारी से 23171 मतों से आगे चल रहे हैं। खंडवा में भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान 73 हजार 676 वोट से आगे चल रहे हैं। इंदौर में भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी 1.44 लाख से आगे।
ज्योतिरादित्य सिंधिया आठ हजार मतो से पीछे चल रहे हैं। अजय सिंह 54000, विवेक तन्खा 63 हजार से ज्यादा, शंकर ललवानी एक लाख से अधिक वोटों से आगे।
छिंदवाड़ा विधानसभा छठे राउंड के बाद कमल नाथ जी 7000 से आगे।
प्रज्ञा ठाकुर 30 हजार से अधिक मतों से आगे, दिग्विजय सिंह के भाई विधायक लक्ष्मण सिंह भोपाल में मतगणना केंद्र पर पहुंचे उन्होंने कहा कि हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है।
गुना लोकसभा सीट पर अशोकनगर जिले की तीनों विधानसभा से 1288 वोटों से सिंधिया पीछे चल रहे हैं।
दमोह लोकसभा तीसरे राउंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रहलाद पटेल 49092 से आगे। इंदौर में भाजपा के शंकर ललवानी 76372 से आगे। विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के रमाकांत भार्गव कांग्रेस के शैलेन्द्र पटेल से 75395 वोट से आगे। टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी आगे।
उज्जैन में भाजपा के अनिल फिरोजिया आगे चल रहे हैं।
खंडवा में भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान से दूसरे राउंड के बाद आगे चल रहे हैं।
राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रोडमल नागर आगे डल रहे हैं।
भोपाल मे पहला राउंड पूरा, प्रज्ञा ठाकुर को 41595 और दिग्विजय सिंह को मिले 22089 वोट।
सीहोर में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर को आया हार्ट अटैक आया, गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।
बालाघाट संसदीय सीट से भाजपा के ढाल सिंह बिसेन कांग्रेस प्रत्याशी से करीब 14 हजार मतों से आगे।
मंदसौर लोकसभा सीट पर छठे दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता 25134 मतों से आगे। भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को 63431 और कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को 38297 मत मिले।
खरगोन संसदीय सीट से भाजपा के गजेन्द्र सिंह पटेल कांग्रेस के डॉ. गोविंद मुजाल्दा से 20363 वोट से आगे।
विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा के रमाकांत भार्गव 14116 मतों से आगे। भाजपा के रमाकांत भार्गव को 24291 मत और कांग्रेस के शैलेन्द्र पटेल को 10175 मत मिले।
धार संसदीय सीट पर भाजपा के छतरसिंह दरबार कांग्रेस के दिनेश गिरवाल से 6891 वोट से आगे मंदसौर से भाजपा के सुधीर गुप्ता कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन से 27143 वोट से आगे।
रायसेन में विदिशा लोकसभा की मतगणना कार्य में लगे कृषि उपसंचालक हरपाल सिंह ठाकुर की हार्ट अटैक से मौत।
गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी उमीदवार से पीछे चल रहे हैं। आगर में दूसरा राउंड में सुसनेर से बीजेपी आगे कांग्रेस की मोना सुस्तानी को 2298और बीजेपी के रोडमल राठौर को 5063 वोट। 4817 मत से भाजपा आगे। बैतूल-हरदा-हरसूद सीट के 4 विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम से आगे चल रहे हैं। सीधी से रीति पाठक आगे चल रही हैं। शहडोल में भाजपा की हिमाद्री सिंह 1700 वोटों से आगे चल रही हैं। रतलाम से कांति लाल भूरिया पीछे चल रहे हैं। जबवपुर से भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह आगे चल रहे हैं।
मंदसौर में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता कांग्रेस प्रत्याक्षी मीनाक्षी नटराजन से 11200 वोटों से आगे, दूसरे राउंड की मतगणना शुरू। देवास में महेंद्र सिंह सोलंकी (69014) प्रह्लाद सिंह टिपानिया (39490) आगे चल रहे हैं। ग्वालियर में भाजपा आगे चल रही है।
छिन्दवाड़ा विधानसभा के दुसरे राउंड में कमल नाथ जी 5000 से आगे। लोकसभा के दुसरे राउण्ड के बाद नकुल नाथ 8000 से आगे।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से 8329 मतों से आगे।
पहले राउंड की गणना के बाद दमोह से भाजपा प्रत्याशी दस हजार मतों से आगे।
डाक मतपत्रों की गणना में 29 में से 21 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है और 1 सीट पर कांग्रेस आगे है।
खंडवा में अरुण यादव पीछे, छिंदवाड़ा में नकुलनाथ आगे।
रतलाम में भाजपा के गुमान सिंह डामोर आगे, पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया से मुकाबला
गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया डाक मतपत्रों की गिनती में 313 वोटों से पीछे।
इंदौर में दो नंबर विधानसभा में भाजपा के शंकर लालवानी 1500 वोटों से आगे चल रहे हैं। क्षेत्र नंबर पांच में 14 में से 13 बूथ पर पंकज संघवी पीछे, सिर्फ पंचम की फेल बूथ पर संघवी आगे रहे।
डाक मतपत्रों की गणना में छिंदवाड़ा, गुना और खजुराहों में कांग्रेस आगे चल रही है। भोपाल में भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर आगे।
दो सीटें जीती थी कांग्रेस: 2014 के लोकसभा भाजपा को 27 सीटों पर जीत मिली थी। कमलनाथ छिंदवाड़ा और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सीट से चुनाव जीते थे। इस बार कमलनाथ सीएम बन चुके हैं और अपनी सीट से अपने बेटे नकुलनाथ को मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
भास्कर एग्जिट पोल : मध्यप्रदेश में भाजपा ने आधे से ज्यादा चेहरे बदल विधानसभा चुनाव में दिखी लोगों की नाराजगी को कम करने का प्रयास किया। उधर, कांग्रेस के कमलनाथ-ज्योतिरादित्य अपनी सीट के आस-पास ही प्रभावी रहे। भास्कर सर्वे के मुताबिक, प्रदेश में भाजपा को 23 और कांग्रेस को 6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। अन्य चैनल्स के सर्वे में भी कुछ-कुछ ऐसी ही तस्वीर का अनुमान लगाया गया है।
मप्र : कुल 29 सीटें | भाजपा | कांग्रेस |
न्यूज 18-आईपीएसओएस | 24-27 | 2-4 |
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य | 27 | 2 |
इंडिया न्यूज-पोलस्ट्रेट | 21 | 8 |
न्यूज नेशन | 22-24 | 5-7 |
रिपब्लिक-सी वोटर | 24 | 5 |
एबीपी | 22 | 7 |
इंडिया टुडे-एक्सिस | 26-28 | 1-3 |
2014 के नतीजे | 27 | 2 |
कौन कहां से उम्मीदवार-
लोकसभा क्षेत्र | भाजपा | कांग्रेस |
मुरैना | नरेंद्र सिंह तोमर | राम निवास रावत |
भिंड | संध्या राय | देवाशीष जारड़िया |
ग्वालियर | विवेक शेजवलकर | अशोक सिंह |
गुना | केपी यादव | ज्योतिरादित्य सिंधिया |
सागर | राज बहादुर सिंह | प्रभांशु सिंह ठाकुर |
टीकमगढ़ | वीरेंद्र कुमार खटीक | किरण अहिरवार |
दमोह | प्रहलाद पटेल | प्रताप सिंह लोधी |
खजुराहो | बीडी शर्मा | कविता सिंह |
सतना | गणेश सिंह | राजा राम त्रिपाठी |
रीवा | जनार्दन मिश्रा | सिद्धार्थ तिवारी |
सीधी | रीति पाठक | अजय सिंह राहुल |
शहडोल | हिमाद्री सिंह | प्रमिला सिंह |
जबलपुर | राकेश सिंह | विवेक तन्खा |
मंडला | फग्गन सिंह कुलस्ते | कमल मारावी |
बालाघाट | ढाल सिंह बिसेन | मधु भगत |
छिंदवाड़ा | नतन शाह | नकुल नाथ |
होशंगाबाद | उदय प्रताप सिंह | शैलेंद्र दीवान |
विदिशा | रमाकांत भार्गव | शैलेंद्र पटेल |
भोपाल | प्रज्ञा ठाकुर | दिग्विजय सिंह |
राजगढ़ | रोडमल नागर | मोना सुस्तानी |
देवास | महेंद्र सोलंकी | प्रह्लाद टिपानिया |
उज्जैन | अनिल फिरोजिया | बाबूलाल मालवीय |
मंदसौर | सुधीर गुप्ता | मीनाक्षी नटराजन |
रतलाम | जीएस डामोर | कांति लाल भूरिया |
धार | छतर सिंह दरबार | दिनेश गिरवाल |
खरगोन | गजेंद्र पटेल | डॉ. गोविंद मुजालदा |
इंदौर | शंकर ललवानी | पंकज संघवी |
खंडवा | नंदकुमार सिंह चौहान | अरुण यादव |
बैतूल | दुर्गादास | रामू टेकाम |
वोटर हेल्पलाइन एप, सुविधा: निर्वाचन आयोग ने results.eci.gov.in पर रिजल्ट अपडेट देखने की व्यवस्था की है। इसी के साथ वोटर हेल्प लाइन एप बनाया है। इस एप के माध्यम से कोई भी आम नागरिक या मतदाता मतगणना के परिणाम देख सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा।