टीम इंडिया ने बहतरीन बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी की बदौलत 5 बार की वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप मुकाबले में 36 रनों से हरा दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 50 ओवर में 353 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 50 ओवर में 316 रन पर ऑल आउट हो गई. टीम इंडिया की तरफ से बुमराह ने 3 विकेट झटके. उनके अलावा चहल और भुवनेश्वर ने क्रमश: 2-3 विकेट झटके. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए. उनके अलावा डेविड वार्नर 56 रन, एरॉन फिंच 36 रन, उस्मान ख्वाजा 42 रन और मैक्सवेल ने 28 रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्स कैरी 55 रनों पर नाबाद रहे. इन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी ऑस्ट्रेलियाई दहाईं के आंकड़े को पार नहीं कर पाया.
भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराया था। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह चौथी जीत है। ऑस्ट्रेलिया की पिछले 11 वनडे में यह पहली हार है। उसके आखिरी 7 विकेट 78 रन के भीतर गिरे।
2 in 2 for #TeamIndia as they clinch the ODI against Australia by 36 runs #CWC19 #INDvAUS 🇮🇳🇮🇳💙💙
Full scorecard here https://t.co/T0QT6nNmtc pic.twitter.com/Ux2c5NkgXA
— BCCI (@BCCI) June 9, 2019
There were some jaw-dropping shots from India’s batsmen today. Watch them here ⬇ #INDvAUS #CWC19 #TeamIndia pic.twitter.com/FaHcIlEd3d
— ICC (@ICC) June 9, 2019
On a tough day for Australia’s bowlers, here’s all the wickets they took – including the amazing caught-and-bowled to dismiss Dhoni #INDvAUS #CWC19 #CmonAussie pic.twitter.com/JZdhn9hO1s
— ICC (@ICC) June 9, 2019
Australia’s batsmen dished out some big hits in the chase 👇🏼#INDvAUS #CWC19 #CmonAussie pic.twitter.com/1i0IWsjTpF
— ICC (@ICC) June 9, 2019
Australia Wickets down:
WATCH: The wickets that kept pegging Australia back in their massive chase#INDvAUS #CWC19 #TeamIndia pic.twitter.com/Mq1lNWhTDj
— ICC (@ICC) June 9, 2019
2️⃣wickets in 3️⃣balls.
Match-winner @BhuviOfficial.#INDvAUS #CWC19 #TeamIndia pic.twitter.com/qmyEp9reYh
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
वनडे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह 137वां मुकाबला था। इनमें से टीम इंडिया 50 मैच जीतने में सफल रही है। 77 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 10 मैच बेनतीजा रहे। इस मैच में दोनों टीमों ने कुल 668 रन बनाए। वर्ल्ड कप के किसी मैच में ये पांचवें सबसे ज्यादा रन हैं। पहले नंबर पर 2015 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच हुआ मैच है, जिसमें 688 रन बने थे। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 376 और श्रीलंका ने 312 रन बनाए थे।
वर्ल्ड कप के किसी मैच में 7वीं बार 660+ रन बने
रन | टीम-1 | टीम-2 | मैदान | साल |
688 | ऑस्ट्रेलिया (376 रन) | श्रीलंका (312 रन) | सिडनी | 2015 |
682 | पाकिस्तान (348 रन) | इंग्लैंड (334 रन) | नॉटिंघम | 2019 |
676 | भारत (338 रन) | इंग्लैंड (338 रन) | बेंगलुरु | 2011 |
671 | ऑस्ट्रेलिया (377 रन) | दक्षिण अफ्रीका (294 रन) | बासेटटेरे | 2007 |
668 | भारत (352 रन) | ऑस्ट्रेलिया (316 रन) | ओवल | 2019 |
666 | इंग्लैंड (386 रन) | बांग्लादेश (280 रन) | कार्डिफ | 2019 |
661 | वेस्टइंडीज (372) | जिम्बाब्वे (289) | कैनबरा | 2015 |
इस मैच में भारत की ओर से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 117 रन बनाए। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने 3-3 विकेट लिए। उनके अलावा युजवेंद्र चहल भी 2 विकेट लेने में सफल रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ हाइएस्ट स्कोरर रहे। वे 69 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के मार्क्स स्टोइनिस अपनी टीम के हाइएस्ट विकेटटेकर रहे। उन्होंने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के विकेट लिए।
“There’s still pain in my hand.” @PathakRidhima caught up with the fan in the stands who somehow managed to catch an MS Dhoni six one-handed.
Catch of the day? ⬇️ pic.twitter.com/3drwNnzNZU
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
इस मैच में धवन 16 चौके की मदद से 109 गेंद पर 117 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 13 चौके की मदद से 95 गेंद पर अपना शतक और 53 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। धवन के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 82, रोहित शर्मा ने 57, हार्दिक पंड्या ने 48 और महेंद्र सिंह धोनी ने 27 रन की पारियां खेलीं। लोकेश राहुल 3 गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्क्स स्टोइनिस के अलावा पैट कमिंस 55, मिशेल स्टार्क 74 और नाथन कूल्टर नाइल 63 रन देकर 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।
1983: Kapil Dev 175* at Tunbridge Wells
⬇️
2019: #INDvAUS at The OvalMeet this Indian fan who estimates he’s been at 600 days of India playing cricket! pic.twitter.com/BhchqxT9qb
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
धवन ने इस वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक लगाया
धवन ने वनडे में 17वीं और वर्ल्ड कप में तीसरी बार शतक लगाया। इस वर्ल्ड कप में यह उनका पहला शतक है। धवन के शतक के साथ भारत के वर्ल्ड कप में 27 शतक हो गए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टीम बन गई। ऑस्ट्रेलिया 26 शतक के साथ दूसरे नंबर पर है।
शतक | देश |
27 | भारत |
26 | ऑस्ट्रेलिया |
23 | श्रीलंका |
17 | वेस्टइंडीज |
15 | न्यूजीलैंड |
14 | द.अफ्रीका |
14 | पाकिस्तान |
14 | इंग्लैंड |
धवन आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले एक्टिव क्रिकेटर
धवन आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट (चैम्पियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप) में सबसे ज्यादा शतक लगाने एक्टिव क्रिकेटर बन गए। आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के नाम है। दोनों 7-7 शतक लगा चुके हैं। धवन 6 शतक के साथ रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) और कुमार संगकारा (श्रीलंका) के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सचिन, गांगुली, पोंटिंग और संगकारा क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
India fans are a-‘head’ of the game! 💇♀️ #INDvAUS | #CWC19 | #TeamIndia pic.twitter.com/ry5TKcsp10
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
रोहित ने वर्ल्ड कप में तीसरी बार अर्धशतकीय पारी खेली
इससे पहले रोहित शर्मा 70 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने 61 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। यह उनका वनडे में 42वां और वर्ल्ड कप का तीसरा अर्धशतक था। उन्होंने लगातार चौथी पारी में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया।
रोहित-धवन की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी
रोहित ने आउट होने से पहले शिखर के साथ पहले विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की। वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले विकेट के लिए यह दूसरी हाइएस्ट पार्टनरशिप है। पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और एबी डिविलियर्स हैं। दोनों ने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 160 रन की साझेदारी की थी।
रोहित ने सचिन को पीछे छोड़ा
रोहित ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 2000 रन पूरे किए। उन्होंने 37 पारियों में यह आंकड़ा छुआ है। वे किसी भी टीम के खिलाफ सबसे कम पारियों में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन ने 40 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही यह उपलब्धि हासिल की थी। वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 4 बल्लेबाज ही 2000 या उससे ज्यादा रन बना पाए हैं। इनमें सचिन, रोहित के अलावा वेस्टइंडीज के डेसमंड हेंस और विवियन रिचर्ड्स हैं।
वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 भारतीयों के 2000+ रन
रन | खिलाड़ी | देश | औसत |
3077 | सचिन तेंदुलकर | भारत | 44.59 |
2262 | डेसमंड हेंस | वेस्टइंडीज | 40.39 |
2187 | विवियन रिचर्ड्स | वेस्टइंडीज | 50.86 |
2037 | रोहित शर्मा | भारत | 61.72 |
किसी टीम के खिलाफ सबसे कम पारियों में 2000+ रन बनाने वालों टॉप-5 बल्लेबाजों में 4 भारतीय
पारी | खिलाड़ी | देश | किसके खिलाफ |
37 | रोहित शर्मा | भारत | ऑस्ट्रेलिया |
40 | सचिन तेंदुलकर | भारत | ऑस्ट्रेलिया |
44 | विवियन रिचर्ड्स | वेस्टइंडीज | ऑस्ट्रेलिया |
44 | विराट कोहली | भारत | श्रीलंका |
45 | महेंद्र सिंह धोनी | भारत | श्रीलंका |
स्कोरबोर्ड (भारत)
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
रोहित कै. कैरी बो. कूल्टर नाइल | 57 | 70 | 3 | 1 |
धवन कै. लायन बो. मिशेल स्टार्क | 117 | 109 | 16 | 0 |
कोहली कै. कमिंस बो स्टोइनिस | 82 | 77 | 4 | 2 |
पंड्या कै. फिंच बो. कमिंस | 48 | 27 | 4 | 3 |
धोनी कै. एंड बो. स्टोइनिस | 27 | 14 | 3 | 1 |
लोकेश राहुल नॉटआउट | 11 | 3 | 1 | 1 |
जाधव नॉटआउट | 0 | 0 | 0 | 0 |
रन : 352/5, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 10
विकेट पतन : 1-127, 2-220, 3-301, 4-338, 5-348
गेंदबाजी : पैट कमिंस 10-0-55-1, मिशेल स्टार्क 10-0-74-1, नाथन कूल्टर नाइल 10-1-63-1, ग्लेन मैक्सवेल 7-0-45-0, एडम जम्पा 6-0-50-0, मार्क्स स्टोइनिस 7-0-62-2
स्कोरबोर्ड (ऑस्ट्रेलिया)
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
डेविड वॉर्नर कै. भुवी बो चहल | 56 | 84 | 5 | 0 |
एरॉन फिंच रनआउट (जाधव/पंड्या) | 36 | 35 | 3 | 1 |
स्टीव स्मिथ एलबीडब्ल्यू बो. भुवनेश्वर | 69 | 70 | 5 | 1 |
उस्मान ख्वाजा बो. बुमराह | 42 | 39 | 4 | 1 |
ग्लेन मैक्सवेल कै. जडेजा बो. चहल | 28 | 14 | 5 | 0 |
मार्क्स स्टोइनिस बो. भुवनेश्वर | 0 | 2 | 0 | 0 |
एलेक्स केरी नॉटआउट | 55 | 35 | 5 | 1 |
कूल्टर नाइल कै. कोहली बो. बुमराह | 4 | 9 | 0 | 0 |
पैट कमिंस कै. धोनी बो. बुमराह | 8 | 7 | 1 | 0 |
मिशेल स्टार्क रनआउट (शंकर/भुवी) | 3 | 3 | 0 | 0 |
एडम जम्पा कै. जडेजा बो भुवनेश्वर | 1 | 3 | 0 | 0 |
रन : 316/10, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 14
विकेट पतन : 1-61, 2-133, 3-202, 4-238, 5-238, 6-244, 7-283, 8-300, 9-313, 10-316
गेंदबाजी : भुवनेश्वर कुमार 10-0-50-3, जसप्रीत बुमराह 10-1-61-3, हार्दिक पंड्या 10-0-68-0, कुलदीप यादव 9-0-55-0, युजवेंद्र चहल 10-0-62-2, केदार जाधव 1-0-14-0