- देश

मुख्यमंत्री फडणवीस का बंगला डिफाल्टर लिस्ट में शामिल

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर पानी का 7 लाख 44 हजार 981 रुपए बिल बकाया है। इसके चलते बृहन्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुख्यमंत्री के बंगले को डिफाल्टरों की सूची में शामिल किया है। एक आरटीआई में खुलासा हुआ है कि डिफाल्टरों में महाराष्ट्र सरकार के 18 मंत्री भी हैं, जिन्होंने पानी का भुगतान नहीं किया।

बीएमसी ने आरटीआई के जवाब में बताया है कि मुंबई के मालाबार हिल्स स्थित मुख्यमंत्री के बंगले ‘वर्षा’ पर पानी का बिल बकाया है। डिफॉल्टरों में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, पंकजा मुंडे, रामदास कदम, विनोद तावडे और एकनाथ शिंदे के बंगले भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, मंत्रियों के बंगलों के पानी का बिल 2001 से लंबित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *