भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में ईद हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। मस्जिदों में विशेष नमाज अता की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी। इसके बाद घरों में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह त्यौहार खुदा की राह से कुर्बानी का महत्व बताता है। इसलिए इसे कुर्बानी या त्याग का त्यौहार भी कहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज ईद के अवसर पर सभी को पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि देश में भाईचारा बना रहे। अपने ट्वीट में कहा कि सभी भाईयों और बहनों को ईद मुबारक। देश में भाईचारा बना रहे। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ईदगाह पहुंच लोगों को ईद की बधाई दी।