भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। शिवराज सिंह ने जोशी के शीघ्र ठीक होने की कामना की है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। ईश्वर से शीघ्र उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूँ।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 21, 2019
करीब दो साल से बीमार चल रहे कैलाश जोशी की करीब एक महीने पहले भी हालत बेहद गंभीर हो गई थी। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह उन्हे अस्पताल देखने पहुंचे थे। इससे पहले भी जोशी की तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी। उन्हें शुगर बढ़ने के चलते उन्हें परेशानी बढ़ गई थी। अप्रैल में उन्हें निमोनिया हो गया था।