- विदेश

मोदी ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ से सम्मानित

मनामा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा के बाद शनिवार को बहरीन पहुंचे। रविवार को उन्होंने श्रीनाथ मंदिर में दर्शन किए। इससे पहले उन्होंने यहां क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद बिन ईसा अल खलीफा से मुलाकात की। क्राउन प्रिंस ने उन्हें‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ से सम्मानित किया। दोनों नेताओं के बीच भारत और बहरीन की दोस्ती, व्यापारिक संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को लेकर बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय के सचिव रवीश कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। मोदी बहरीन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों फ्रांस, यूएई और बहरीन की यात्रा के तीसरे चरण में शनिवार रात यहां पहुंचे थे। इससे पहले वे यूएई में थे। जहां उन्होंने अबु धाबी के क्राउन प्रिंस, शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की थी। दोनों देशों के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों में सुधार के उपायों पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *