- प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की पत्नी तारा जोशी का निधन

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की पत्नी और पूर्व मंत्री दीपक जोशी की माताजी तारा देवी जोशी (86) का शुक्रवार देर रात निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह सुबह 10 बजे तक बी-30, 74 बंगला स्थित आवास पर दर्शनार्थ रखा गया। उनका अंतिम संस्कार उनके गृहनगर  हाटपीपल्या (देवास) में होगा।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने श्रीमती तारादेवी जोशी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्रीमती जोशी सौम्य स्वभाव की सुलझी हुयी और धार्मिक विचारों वाली महिला थीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने भी श्रीमती तारा देवी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से विनती की है। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी श्रीमती तारादेवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री जोशी की पत्नी श्रीमती तारादेवी का निधन कल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *