बेंगलुरु : देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस ने जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे शुक्रवार को जारी किए। इस तिमाही में कंपनी को 4,037करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। यह पिछले साल की सितंबर तिमाही के प्रॉफिट 4,110 करोड़ रुपए के मुकाबले 1.8% कम है। हालांकि तिमाही आधार पर प्रॉफिट में इजाफा हुआ। रेवेन्यू 9.8% बढ़कर 22,629 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने 8 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है।
डिविडेंड के लिए 23 अक्टूबर रिकॉर्ड तारीख
यानी इस तारीख तक जिनके पास शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड मिलेगा। डिविडेंड का भुगतान 30 अक्टूबर को किया जाएगा।
तिमाही आधार पर मुनाफा 6.2%, रेवेन्यू 3.8% बढ़ा
तिमाही | मुनाफा (रुपए करोड़) | रेवेन्यू (रुपए करोड़) |
जुलाई-सितंबर 2019 | 4,037 | 22,629 |
अप्रैल-जून 2019 | 3,802 | 21,803 |
जुलाई-सितंबर 2018 | 4,110 | 20,609 |
रेवेन्यू में किस सेगमेंट की कितनी हिस्सेदारी?
सेगमेंट | रेवेन्यू में हिस्सेदारी |
फाइनेंशियल सर्विसेज | 31.9% |
रिटेल | 15.2% |
कम्युनिकेशन | 13.1% |
एनर्जी, यूटिलिटीज, रिसोर्सेज एंड सर्विसेज | 13.1% |
मैन्युफैक्चरिंग | 10.1% |
हाई टेक | 7.6% |
लाइफ सांइसेज | 6.4% |
अन्य | 2.6% |
नॉर्थ अमेरिका से रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़ा, तिमाही आधार पर कम हुआ
जुलाई-सितंबर 2019 | अप्रैल-जून 2019 | जुलाई-सितंबर 2018 | |
नॉर्थ अमेरिका | 61.4% | 61.6% | 60.3% |
यूरोप | 24.1% | 23.6% | 24% |
भारत | 2.7% | 2.3% | 2.5% |
बाकी दुनिया | 11.8% | 12.5% | 13.2% |
एट्रिशन रेट घटकर21.7% रह गई
कंपनी ने चालू वित्त वर्ष (2019-20) के लिए रेवेन्यू ग्रोथ कागाइडेंस बढ़ाकर 9-10% कर दिया। अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी करते वक्त 8.5-10% का अनुमान जारी किया था।सितंबर तिमाही में एट्रिशन रेट (कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने की दर) घटकर 21.7% रह गई। अप्रैल-जून में 23.4% और पिछले साल जुलाई-सितंबर तिमाही में 22.2% थी।