पुणे : भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे पहले टेस्ट में 565 रन की बढ़त बना ली है। शुक्रवार को टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। इससे पहले भारत पहली पारी 5 विकेट पर 601 रन बनाकर घोषित की थी। कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 254 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 91 रनों की पारी खेली।कोहली ने टेस्ट करियर का 7वां दोहरा शतक लगाया। वे ऐसा करने वाले वे दुनिया के छठे और पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। कोहली ने सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग, जावेद मियांदाद, युनिस खान, मर्वन अटापट्टू को पीछे छोड़ दिया।
दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एडेन मार्कराम खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। उनके बाद डीन एल्गर 6 रन पर बोल्ड हो गए। दोनों को उमेश यादव ने आउटकिया। टेम्बा बवुमा (8) को मोहम्मद शमी ने ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। थिउनिस डी ब्रुईन 20 और एनरिच नोर्त्जे2 रन बनाकर नाबाद हैं।
कोहली ने टेस्ट में 7000 रन भी पूरे कर लिए। वे कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले सर डॉन ब्रैडमैन ने 6 दोहरे शतक लगाए थे। कोहली ने टेस्ट करियर का 26वां शतक लगाया। वेअतंरराष्ट्रीय क्रिकेट में 40 शतक लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के दूसरे कप्तान बन गए। इस मामले मेंविश्व स्तर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 41 शतक लगाए।
All hail, #KingKohli 👑
7000 career Test runs ✅#INDvSA pic.twitter.com/RBqQovcpQ6
— BCCI (@BCCI) October 11, 2019
विराट कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा 150+ रन बनाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी देश 150+ रन
विराट कोहली भारत 9
सर डॉन ब्रैडमैन ऑस्ट्रेलिया 8
ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका 7
कोहली-जडेजा ने 225 रन की साझेदारी की
What a player!@imVkohli brings up his 7th Double Hundred 👏👏#INDvSA pic.twitter.com/vDgOIRhNOW
— BCCI (@BCCI) October 11, 2019
अजिंक्यरहाणे 59 रन बनाकर केशव महाराज की गेंद पर विकेटकीपर डीकॉक के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने कोहली के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 178 रन की साझेदारी की।दोनों के बीच किसी भी विकेट के लिए ये 10वीं शतकीय साझेदारी थी। रविंद्र जडेजा ने करियर का 12वां अर्धशतक लगाया। उन्होने कोहली के साथ पांचवें विकेट के लिए 225 रन साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए। केशव महाराज और सेनुरान मुथुसामी को एक-एक सफलता मिली।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक
खिलाड़ी देश शतक
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 41
विराट कोहली भारत 40
ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका 33
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 20
माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया 19
ब्रायन लारा वेस्टइंडीज 19
कोहली ने इंजमाम को पीछे छोड़ा
कोहली ने सबसे ज्यादा शतक के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी गैरी सोबर्स और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (25) को पीछे छोड़ दिया।
विराट ने 10 पारियों के बाद शतक लगाया
कोहली का यह 69वां अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैदान पर 12वां शतक है। वे सबसे ज्यादा शतक के मामले में सचिन तेंदुलकर (51), राहुल द्रविड़(36) और सुनील गावस्कर (34) के बाद चौथे भारतीय हैं। कोहली ने 10 पारियों के बाद शतक लगाया। उन्होंने पिछला शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में दिसंबर 2018 में लगाया था। तब उन्होंने 123 रन की पारी खेली थी।