- देश

एक दिन के लिए बेंगलुरु की छात्रा ब्रिटिश उप उच्चायुक्त बनी

बेंगलुरु : इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे के मौके पर पत्रकारिता की छात्रा अंबिका बनर्जी को शुक्रवार को एक दिन का ब्रिटिश उप उच्चायुक्त बनने का मौका मिला। अंबिका ने ब्रिटिश उप उच्चायुक्त जेरेमी पिल्मोर बेडफोर्ड से पद भार लिया। इस दौरान 24 साल की अंबिका ने ब्रिटेन और भारत के बीच राजनयिक संबंधों के बारे में जाना। ब्रिटिश उच्चायुक्त ने इसके चयन के लिए एक प्रतियोगिता कराई थी।

अंबिका ने ब्रिटिश उप उच्चायुक्त के जिस पद को एक दिन के लिए संभाला वह भारत में ब्रिटेन का तीसरा सबसे बड़ा पद है। जिसका काम भारत सरकार और कारोबारियों के साथ देश हित से जुड़े मुद्दे सुलझाना होता है।

अंबिका ने बताया, मेरे पास पूरे की योजना थी लिहाजा, पूरा दिन व्यस्ताओं से भरा रहा। पहले बेंगलुरु स्थित ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कार्यालय के सभी कर्मचारियों से मिली। फिर हम व्हाइटफील्ड में टेस्को गए। वहां हम विद्या लक्ष्मी से भी मिले, जो लैंगिक समानत के लिए काम कर रही हैं। अंबिका ने कहा, मैं यह नही कहूंगी कि यह एक दिन बात है। यह रोज चलने वाला काम है। यह पूरी प्रक्रिया है कि मैंने उनके साथ सीखा इन पदों पर लोग कैसे काम करते हैं। भारत और ब्रिटेन के बीच राजनयिक संबंधों के लिए ऑफिस कैसे कार्य करता है। यह अनुभव बढ़िया था। मैंने खूब एन्जॉय किया।

उप उच्चायुक्त बेडफोर्ड के मुताबिक, उम्मीदवार के चयन के लिए भारत में एक प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें कई युवतियों ने भाग लिया। हमने भारत में इसे दूसरी बार आयोजित किया। शुक्रवार को अंबिका ने पद संभाला और जाना कि ऑफिस में कैसे काम होता है। उन्होंने ब्रिटेन और कर्नाटक के बीच व्यापार संबंधों के अलावा राजनयिक काम, निवेश और प्रेस से जुड़े काम को जाना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *