- विदेश

जापान में ताकतवर तूफान ‘हगिबीस’ ने तबाही मचाई, 42 लाख लोग विस्थापित

टोक्यो : जापान में 60 साल के सबसे ताकतवर तूफान’हगिबीस’ ने तबाही मचा दी है। शनिवार की शाम को तट से टकराने के बाद तेज हवाओं और भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। 180 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाओं और भारी बारिश सेकई घरों को नुकसान पहुंचाहै। 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। प्रशासन ने करीब42 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। तूफान को ‘हगिबीस’ नाम फिलीपींस ने दिया है। वहां की भाषा में इसका अर्थ ‘रफ्तार’ होता है।

तूफान हगिबीस के चलते केंटो और शिजुओका इलाके में 2 लाख 12 हजार घरों में बिजली सप्लाई बाधित हो चुकी है। मौसम विभाग ने इबाराकी, तोचिगी, नीगाता, फुकुशिमा और मियागी के लिए बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इधर टोमियोका शहर में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से दो घर गिर गए हैं। जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बांध से पानी छोड़ने के बाद बाढ़ की चेतावनी

जलस्तर बढ़ने की वजह से जापान के सबसे बड़े बांध शिरोआमा से पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सागामी नदी और उसके आस-पास के इलाकों में बाढ़ के हालात बन सकते हैं।इसके बाद फुकुशिमा, तोचिगी, गुन्मा, साइतामा, चीबा, टोक्यो, कानागावा, यामानाशी, नगानो, शिजुओका और माई में करीब 8 लाख 13 हजार लोगों को तुरंत घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजने के आदेश दिए गए हैं।

तूफान के असर से गुलाबी हुआ आसमान

इससे पहले तूफान के असर से राजधानी टोक्यो का आसमान गुलाबी और बैंगनी हो गया। तूफान आने की पूर्व चेतावनी के तौर पर इस संकेत के नजर आने के साथ ही आंधी-बारिश ने तटीय इलाकों में तबाही मचाना शुरूकर दिया था।

जापान में 1958 में इसी तरह के तूफान से भारी तबाही हुई थी। तब 1200 लोग मारे गए थे और हजारों बेघर हो गए थे।तेज हवाओं से हुई तबाही के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। हवाएं इतनी तेज हैं कि सड़क पर चलती कई गाड़ियां पलट गईं और अभी दो लोगों की मौत की खबर है। तूफान के चलते जापान के कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की आशंका है।तटीय इलाकों को खाली करा लिया गया है। टोक्यो के अलावा शिजोका, गुन्मा और चीबा से 50 हजार लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। वहीं जापान के दस प्रांतों से करीब 42 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया।

सभी हवाई और ट्रेन सेवाएं बंद की गईं

जापान में सभी हवाई सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। जापानी कंपनियों ने 1929 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं। रेल नेटवर्क को भी बंद कर दिया गया है। टोक्यो में सभी सिनेमाघर, शॉपिंग मॉल और कारखाने बंद कर दिए गए हैं। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। इमरजेंसी सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

रग्बी विश्व कप और ग्रांड प्रीटली

जापान में रग्बी विश्व कप के सभी मैच रद्द कर खिलाड़ियों को वापस भेजा गया है। इसके अलावा फॉर्मूला वन रेसजापानी ग्रांड प्रीको टाल दिया गया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इससे एक दिन पहले उन्होंने लोगों से खाने की चीजें और दवाइयां पास रखने को कहा था। इस बीचजापान के मौसम विभाग के हवाले से कहा गया है कि चीबा के दक्षिण-पूर्वी तट पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *