- देश

जानें करवा चौथ पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद?

करवा चौथ का त्योहार आज मनाया जा रहा है. पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी इस दिन निर्जला उपवास रखती है. वह रात को चांद का दीदार करने के बाद ही कुछ ग्रहण करती है. व्रत में दिनभर भूखी-प्यासी रहने वाली महिलाओं को शाम के वक्त बेसब्री से चांद निकलने का इंतजार रहता है.

करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. मिट्टी के टोटीनुमा पात्र जिससे जल अर्पित करते हैं उसको करवा कहा जाता है और चतुर्थी तिथि को चौथ कहते हैं. इस दिन मूलतः भगवान गणेश ,गौरी तथा चंद्रमा की पूजा की जाती है. चंद्रमा को सामन्यतः आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है. इसलिए चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं वैवाहिक जीवन मैं सुख शांति और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं. यह पर्व सौंदर्य प्राप्ति का पर्व भी है.

इस बार करवा चौथ पर चांद निकलने का समय 8.15 बताया जा रहा है, लेकिन भौगोलिक विविधताओं के कारण चांद हर जगह अलग-अलग समय पर दिखेगा.

आइए जानते हैं आपके शहर में चांद कितने बजे निकलने वाला है.

मध्‍य प्रदेश और छत्तीसगढ़
– भोपाल में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:25 PM
– इंदौर में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:32 PM
– रायपुर में कितने बजे निकलेगा चांद: 8:11 PM
– मुरैना- में कितने बजे निकलेगा चांद: 8:17 PM
– जबलपुर- में कितने बजे निकलेगा चांद: 8:14 PM

दिल्‍ली
कितने बजे निकलेगा चांद- 8.16 PM (दिल्ली से सटे इलाकों में भी लगभग इस समय चांद निकलेगी)

राजस्‍थान
– जयपुर में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:29 PM
– जोधपुर में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:38 PM
– अजमेर में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:31 PM
– अलवर में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:20 PM
– बीकानेर में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:33 PM

पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़
– चंडीगढ़ में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:14 PM
– अमृतसर में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:20 PM
– गुरुग्राम में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:17 PM
– सोनीपत में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:16 PM
– झज्जर में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:18 PM
– जिला फाजिल्का में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:26 PM

महाराष्‍ट्र
– नवी मुंबई में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:50 PM
– पुणे में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:47 PM

गुजरात
– अहमदाबाद में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:45 PM
– गांधीनगर में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:44 PM
– जूनागढ़ में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:56 PM

बिहार और झारखंड
– पटना में कितने बजे निकलेगा चांद- 7:49 PM
– मधुबनी में कितने बजे निकलेगा चांद- 7: 44 PM
–  मुजफ्फरपुर में कितने बजे निकलेगा चांद- 7: 47 PM
– रांची में कितने बजे निकलेगा चांद- 7:52 PM
– कटिहार में कितने बजे निकलेगा चांद- 7:39 PM

उत्तराखंड
–  देहरादून में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:10 PM
-ऋशिकेष में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:09

उत्तर प्रदेश
– नोएडा में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:16 PM
– लखनऊ में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:04 PM
– वाराणसी में कितने बजे निकलेगा चांद- 7:58 PM
– कानपुर में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:07 PM
– गोरखपुर में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:21 PM
– इलाहबाद में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:03 PM
– बरेली में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:20 PM
– मेरठ में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:13 PM
– आगरा में कितने बजे निकलेगा चांद – 8:16 PM
– बहराइच में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:00 PM
– फैजाबाद में कितने बजे निकलेगा चांद- 7:59 PM
– झांसी में कितने बजे निकलेगा चांद- 8:16 PM

करवा चौथ में पूजन विधि
व्रत के दिन भोर के वक्त स्नान के बाद करवा चौथ व्रत का आरंभ करें. सूर्योदय के बाद पूरे दिन निर्जला रहें. दीवार पर गेरू से फलक बनाकर पिसे चावलों के घोल से करवा चित्रित करें. आठ पूरियों की अठावरी, हलवा और पक्के पकवान बनाएं। पीली मिट्टी से गौरी बनाएं और उनकी गोद में गणेशजी बनाकर बिठाएं.
शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर कथा सुनें. करवा पर हाथ घुमाकर अपनी सासू मां के पैर छूकर आशीर्वाद लें और करवा उन्हें दे दें. इसके बाद रात्रि में चन्द्रमा निकलने के बाद छलनी की ओट से उसे देखें और चन्द्रमा को अर्घ्य दें. पति से आशीर्वाद लें. उन्हें भोजन कराएं और स्वयं भी भोजन कर लें. पूजन के बाद अन्य महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं देकर व्रत संपन्न करें.

करवा चौथ के व्रत के नियम और सावधानियां
– केवल सुहागिनें या जिनका रिश्ता तय हो गया है ,ऐसी महिलाएँ ही ये व्रत रख सकती हैं
– यह व्रत सूर्योदय से चंद्रोदय तक रखा जाएगा, निर्जल या केवल जल पर ही व्रत रखें
– व्रत रखने वाली कोई भी महिला काला या सफेद वस्त्र न पहने
– लाल वस्त्र सबसे अच्छा है ,पीला भी पहना जा सकता है
– आज के दिन पूर्ण श्रंगार और पूर्ण भोजन जरूर करना चाहिए
– अगर कोई महिला अस्वस्थ है तो उसके स्थान पर उसके पति यह व्रत कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *