झाबुआ : अब तक के इतिहास में झाबुआ में पहली बार हुए उपचुनाव में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने भाजपा के भानु भूरिया को करीब 28 हजार मतों से पराजित किया। इस बड़ी जीत ने जहां कांग्रेसियों को दीवाली के पहले जश्न मनाने का मौका दिया, वहीं विधानसभा में कांग्रेस को और मजबूती प्रदान की। झाबुआ विस से कांग्रेस की और से कांतिलाल के 11वें विधायक बनते ही 230 विधायकों वाली मप्र की विस में अब कांग्रेस के 115 विधायक हो गए हैं। कांतिलाल ने भाजपा के भानु भूरिया काे 27804 मताें से पराजित किया। कांग्रेस काे 95907 मत मिले, जबकि भानु काे 68228 लाेगाें ने वाेट किया।
विधानसभा झाबुआ उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह 8 बजे से पॉलीटेक्निक कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू हुई। सबसे पहले डाकमत पत्रों की छंटनी की गई। उसके बाद ईवीएम खुलीं। पहले रुझान ने तो भाजपा के भानू भूरिया को मुस्कुराने का मौका दिया, लेकिन जैसे ही ईवीएम खुलती गईं कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया मुस्कुराने लगे। 10 राउंड के बाद तो कांतिलाल की मुस्कुराहट ठहाकों में बदल गई। 20वें राउंड में वे 20 हजार से ज्यादा मतों से आगे निकल गए, जो अंतिम राउंड में 95741 पर जा पहुंची। गिनती पूरी होते ही प्रशासन द्वारा कांतिलाल को 16वें विधायक होने का प्रमाण पत्र साैंप दिया गया।
भाजपा के भानु भूरिया ने कहा कि मेरी पार्टी ने बहुत अच्छे तरीके से चुनाव लड़ा। चुनाव में हमने कहीं भी कोई चूक नहीं की। कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत 40 साल से जनता के लूटे रुपयाें के चलते हुई है। कांग्रेस सरकार और उनके प्रत्याशी ने भ्रष्टाचार कर जमा धन के बल पर यह चुनाव जीता है। िजसने मुझे सहयोग दिया है मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। वहीं कांतिलाल भूरिया ने कहा कि जतना ने एक बार फिर से मुझ पर विश्वास जताया है, उनके लिए मैं उनका आभार मानता हूं। यह जीत कमलनाथ सरकार के 10 महीनों के काम की जती है। उनके द्वारा किए गए कामों ने जनता के समक्ष हमें मजबूत बनाया है। फिर चाहे वह किसानों की कर्जमाफी हो या फिर बिजली बिल पर लिए गए निर्णय।