चीन के हुइझोऊ प्रांत में 24 साल के युवक के कान में कॉकरोच का पूरा परिवार मिलने का मामला सामने आया है। दरअसल, कुछ दिन पहले लव को सुबह-सुबह दाएं कान में बेहद तेज दर्द हुआ और कुछ चलता महसूस हुआ। इसके बाद वह इलाज कराने अस्पताल में पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर हैरान रह गए, क्योंकि कान में कॉकरोच का एक पूरा परिवार था।
Disgusting moment a doctor removes a dead COCKROACH from a man’s ear in China https://t.co/B6OzZvTAnR pic.twitter.com/Yav51G6UDR
— Daily Mail Online (@MailOnline) February 8, 2017
डॉक्टर के मुताबिक, लव के कान से 10 से ज्यादा बेबी कॉकरोच निकले। इसके अलावा एक बड़ा कॉकरोच भी निकला, जो उनकी मां थी। हालांकि, यह पता नहीं चल सका कि वे कब से कान में थे। कॉकरोचों ने कान के अंदर के भाग को नुकसान भी पहुंचाया। लव अपने बिस्तर के पास जूठन छोड़ देते थे। ऐसा कहा जा रहा है कि शायद इसी वजह से कॉकरोच कान में घुस गए हों। कॉकरोच जब अंदर तेजी से इधर-उधर दौड़ने लगे और तेज दर्द हुआ तब पता चला। पिछले साल अमेरिका के फ्लोरिडा में एक महिला के कान में भी कॉकरोच पाया गया था। कॉकरोच महिला के कान में 9 दिन तक जिंदा रहा था।