इंदौर : भारत ने बांग्लादेश को इंदौर टेस्ट में शनिवार को पारी और 130 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने दो टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम की यह लगातार छठी जीत है। उसे पिछली हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर 2018 में पर्थ के मैदान पर मिली थी। भारत अपने सभी 6 मैच जीतकर आईसीसी चैम्पियनशिप में 300 पॉइंट के साथ शीर्ष पर है।
मैच में भारत ने पहली पारी 6 विकेट पर 493 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जबकि बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 150 और दूसरी पारी में 213 रनों पर ऑलआउट हो गई। सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट डे-नाइट होगा, जो कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 22 नवंबर से खेला जाएगा।
#TeamIndia go one up in the series, and that’s another big heap of points on the board in the World Test Championship.
Well done, boys 🔥🔥#INDvBAN pic.twitter.com/klYjOQxCKy
— BCCI (@BCCI) November 16, 2019
मयंक अग्रवाल ने 243 रन की पारी खेलते हुए करियर के 8वें टेस्ट में दूसरा दोहरा शतक लगाया। इनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 86, चेतेश्वर पुजारा ने 54 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद 60 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा अबु जायेद ने 4 विकेट लिए। भारत के लिए दोनों पारी में मोहम्मद शमी ने 7, रविचंद्रन अश्विन ने 5, उमेश यादव ने 4 और ईशांत शर्मा ने 3 विकेट लिए। बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने 43-64 और लिटन दास ने 21-35 रन की पारी खेली।
मैन ऑफ द मैच रहे मयंक ने कहा, “मैंने छक्के लगाने की प्रैक्टिस तो काफी की है, लेकिन ये टेस्ट के लिए नहीं थी। देश के लिए खेलने का सपना साकार होना ही बड़ी बात है। मैच में पहली बार जब मैंने 150 का आंकड़ा पार किया था तब विराट दूसरे छोर पर थे। तब उन्होंने कहा था- मुझे 200 रन से कम नहीं चाहिए। बेंगलुरु में हमने तीन सेशन रोशनी में खेले थे। राहुल द्रविड़ ने इसके लिए विशेष इंतजाम किए थे। अब मुझे पिंक बॉल टेस्ट मैच का इंतजार है।”
‘‘हम रिकॉर्ड के लिए नहीं खेलते’’
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, ‘‘हम नंबर और रिकॉर्ड के लिए नहीं खेलते। ये सिर्फ किताबों में याद रखे जाते हैं। हमारा ध्यान भारतीय क्रिकेट को ऊंचे से ऊंचे स्थान पर ले जाना है। यह जीत हमारे सिर्फ प्रेरणा है। हम सही दिशा में चल रहे हैं।’’
India seal a thumping innings victory!
Another excellent display from India’s bowlers and it’s Mohammed Shami who has starred with figures of 4/31, while Ravichandran Ashwin took three.
Six Test wins on the bounce for 🇮🇳 #INDvBAN SCORECARD
➡️ https://t.co/nlVspWfXXL pic.twitter.com/uW3WuQhyNC— ICC (@ICC) November 16, 2019
कोहली ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा
विराट कोहली विपक्षी टीम पर पारी से सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस तरह 10 टेस्ट जीते। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने 9 मैच में पारी से टीम को जिताया। मोहम्मद अजहरुद्दीन 8 और सौरव गांगुली 7 जीत के साथ तीसरे और चौथे नंबर पर हैं।
भारत ने पिछले टेस्ट में द. अफ्रीका को हराया था
इससे पहले टीम इंडिया ने इसी साल अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची टेस्ट जीता था। भारत ने पारी और 202 रन से जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम पिछली बार टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से दिसंबर 2018 में पर्थ के मैदान पर हारी थी।
टीम इंडिया ने पिछले 6 टेस्ट इसी साल जीते
किसके खिलाफ | जीत का अंतर | कब | कहां |
बांग्लादेश | पारी और 00 रन | 14 नवंबर | इंदौर |
दक्षिण अफ्रीका | पारी और 202 रन | 19 अक्टूबर | रांची |
दक्षिण अफ्रीका | पारी और 137 रन | 10 अक्टूबर | पुणे |
दक्षिण अफ्रीका | 203 रन | 02 अक्टूबर | विशाखापट्टनम |
वेस्टइंडीज | 257 रन | 30 अगस्त | किंग्सटन |
वेस्टइंडीज | 318 रन | 22 अगस्त | नॉर्थ साउंड |
बांग्लादेश के खिलाफ अजेय रहा है भारत
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 10 टेस्ट हुए हैं। इनमें से 8 में भारत को जीत मिली है, जबकि 2 मैच ड्रॉ हुए। भारत ने अपनी जमीन पर बांग्लादेश से एकमात्र टेस्ट फरवरी 2018 में हैदराबाद में खेला था। टीम इंडिया ने यह मैच 208 रन से जीता था। दोनों टीमों के बीच ये 7वीं टेस्ट सीरीज है। इनमें सभी में वह अजेय रही है।
स्कोरकार्ड : बांग्लादेश दूसरी पारी
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
शादमान इस्लाम बोल्ड बो. शर्मा | 6 | 24 | 0 | 0 |
इमरुल कायेस बोल्ड बो. यादव | 6 | 13 | 1 | 0 |
मोमिनुल हक एलबीडब्ल्यू बो. शमी | 7 | 20 | 1 | 0 |
मो. मिथुन कै. अग्रवाल बो. शमी | 18 | 26 | 4 | 0 |
मुशफिकुर रहीम कै. पुजारा बो. अश्विन | 64 | 150 | 7 | 0 |
महमूदुल्लाह कै. रोहित बो. शमी | 15 | 35 | 2 | 0 |
लिटन दास कै. एंड बो. अश्विन | 35 | 39 | 6 | 0 |
मेहदी हसन बोल्ड बो. यादव | 38 | 55 | 5 | 1 |
तैजुल इस्लाम कै. साहा बो. शमी | 6 | 43 | 1 | 0 |
अबु जायेद नाबाद | 4 | 9 | 1 | 0 |
इबादत हुसैन कै. यादव बो. अश्विन | 1 | 3 | 0 | 0 |
रन : 213 ऑलआउट, ओवर : 69.2, एक्स्ट्रा : 13.
विकेट पतन : 10/1, 16/2, 37/3, 44/4, 72/5, 135/6, 194/7, 208/8, 208/9, 213/10.
गेंदबाजी : ईशांत शर्मा: 11-3-31-1, उमेश यादव: 14-1-51-2, मो. शमी: 16-7-31-4, रविचंद्रन अश्विन: 14.2-6-42-3, रविंद्र जडेजा: 14-2-47-0.
स्कोरकार्ड : भारत पहली पारी
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
मयंक अग्रवाल कै. जायेद बो.मेहदी | 243 | 330 | 28 | 8 |
रोहित शर्मा कै. लिटन दास बो. जायेद | 6 | 14 | 1 | 0 |
चेतेश्वर पुजारा कै. सैफ हसन बो. जायेद | 54 | 72 | 9 | 0 |
विराट कोहली एलबीडब्ल्यू बो. जायेद | 0 | 2 | 0 | 0 |
अजिंक्य रहाणे कै. तैजुल बो. जायेद | 86 | 172 | 9 | 0 |
रविंद्र जडेजा नाबाद | 60 | 76 | 6 | 2 |
ऋद्धिमान साहा बोल्ड बो. इबादत | 12 | 11 | 2 | 0 |
उमेश यादव नाबाद | 25 | 10 | 1 | 3 |
रन : 493/6 पारी घोषित, ओवर : 114, एक्स्ट्रा : 7.
विकेट पतन : 14/1, 105/2, 119/3, 309/4, 432/5, 454/6.
गेंदबाजी : इबादत हुसैन: 31-5-115-1, अबु जायेद: 25-3-108-4, तैजुल इस्लाम: 28-4-120-0, मेहदी हसन: 27-0-125-1, महमूदुल्लाह: 3-0-24-0.
स्कोरकार्ड : बांग्लादेश पहली पारी
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
शादमान इस्लाम कै. साहा बो. शर्मा | 6 | 24 | 1 | 0 |
इमरुल कायेस कै. रहाणे बो. यादव | 6 | 18 | 1 | 0 |
मोमिनुल हक बोल्ड बो. अश्विन | 37 | 80 | 6 | 0 |
मो. मिथुन एलबीडब्ल्यू बो. शमी | 13 | 36 | 1 | 0 |
मुशफिकुर रहीम बोल्ड बो. शमी | 43 | 105 | 4 | 1 |
महमूदुल्लाह बोल्ड बो. अश्विन | 10 | 30 | 1 | 0 |
लिटन दास कै. कोहली बो. शर्मा | 21 | 31 | 4 | 0 |
मेहदी हसन एलबीडब्ल्यू बो. शमी | 0 | 1 | 0 | 0 |
तैजुल इस्लाम रन आउट (जडेजा/साहा) | 1 | 7 | 0 | 0 |
अबु जायेद नाबाद | 7 | 14 | 0 | 0 |
इबादत हुसैन बोल्ड बो. यादव | 2 | 5 | 0 | 0 |
रन : 150 ऑलआउट, ओवर : 58.3, एक्स्ट्रा : 4.
विकेट पतन : 12/1, 12/2, 31/3, 99/4, 115/5, 140/6, 140/7, 140/8, 148/9, 150/10.
गेंदबाजी : ईशांत शर्मा: 12-6-20-2, उमेश यादव: 14.3-3-47-2, मो. शमी: 13-5-27-3, रविचंद्रन अश्विन: 16-1-43-2, रविंद्र जडेजा: 3-0-10-0.
#IndvBan #IndoreTestMatch #ICCWorldTestChampionship #BCCI #ICC