- देश

हरियाणा में अभय चौटाला और महाराष्ट्र में शरद पवार के भतीजे ने भाजपा को सत्ता दिलाई

भाजपा के लिए विपक्षी नेताओं के भतीजे बेहद लकी हैं। अक्टूबर 2019 में हरियाणा और महाराष्ट्र दो राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए। इन दोनों राज्यों में विपक्षी नेताओं के भतीजों की मदद से भाजपा सरकार बनाने में सफल रही। हरियाणा में इनेलो नेता अभय चौटाला से विवाद के बाद अलग पार्टी बनाने वाले भतीजे जजपा नेता दुष्यंत चौटाला से गठबंधन कर भाजपा ने सरकार बनाई। वहीं, महाराष्ट्र में राकांपा नेता शरद पवार के भतीजे अजीत पवार के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई। दोनों में एक समानता ये भी है कि दोनों को उप-मुख्यमंत्री का पद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *