- देश

दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की फोर्ब्स लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की फोर्ब्स लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत 3 भारतीय शामिल हैं। सीतारमण की 34वीं रैंक है। एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ और एचसीएल टेक की वाइस चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा 54वें और बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ 65वें नंबर पर हैं। फोर्ब्स ने शुक्रवार को ये लिस्ट जारी की। सीतारमण इस लिस्ट में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय (रैंक 40) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सलाहकार इवांका ट्रम्प (रैंक 42) से ऊपर हैं।

सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं। वे राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। राजनीति में आने से पहले सीतारमण ब्रिटेन की एग्रीकल्चर इंजीनियर्स एसोसिएशन और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस से भी जुड़ी रही थीं।

रोशनी नाडर देश की प्रमुख टेक कंपनी एचसीएल टेक के रणनीतिक फैसलों के लिए जिम्मेदार हैं। वे कंपनी की कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) कमेटी की चेयरपर्सन और शिव नाडर फाउंडेशन की ट्रस्टी भी हैं। यह फाउंडेशन एजुकेशन पर काम करता है। इसके तहत देश में कई बड़े कॉलेज और स्कूल चल रहे हैं।

किरण मजूमदार शॉ देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड वूमन हैं। उन्होंने 1978 में देश की सबसे बड़ी बायोटेक कंपनी बायोकॉन बनाई थी। बायोकॉन के प्रोडक्ट अमेरिका में भी कामयाब रहे। कुछ तरह के कैंसर की दो अलग-अलग बायोलोजिक दवाओं  के लिए अमेरिकी ड्रग रेग्युलेटर से मंजूरी पाने वाली बायोकॉन पहली कंपनी है। बायोकॉन में रिसर्च और डेवलपमेंट गतिविधियों पर शॉ ने काफी निवेश किया। मजूमदार शॉ मेडिकल सेंटर के जरिए समाजसेवा भी करती हैं। फोर्ब्स के मुताबिक शॉ की नेटवर्थ 310 करोड़ डॉलर (21,957 करोड़ रुपए) है।

फोर्ब्स की लिस्ट में एंजेला मर्केल पहले नंबर पर हैं। वे 2005 में जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनी थीं। अभी उनका चौथा कार्यकाल चल रहा है। दूसरे नंबर पर यूरोपियन सेंट्रल बैंक की पहली महिला प्रेसिडेंट क्रिस्टीन लैगार्ड हैं। उन्होंने पिछले महीने ही पद संभाला है। अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी की तीसरी रैंक है।

लिस्ट में किरण मजूमदार शॉ समेत 13 अरबपति महिलाएं शामिल हैं। इनकी कुल नेटवर्थ 8670 करोड़ डॉलर (6.14 लाख करोड़ रुपए) है। इन 13 में से 7 महिलाएं फोर्ब्स की सेल्डमेड वूमन लिस्ट में भी शामिल हैं।

अमेरिकी कंपनी जनरल मोटर्स की सीईओ मैरी बर्रा 5वें नंबर पर हैं। बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की को-चेयर मिलिंडा गेट्स की छठी रैंक है। फेसबुक की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग 18वें नंबर पर हैं।

The World’s 100 Most Powerful Women, 2019 Ranking

Rank Name Age Country/Territory Category
#1 Angela Merkel 65 Germany
#2 Christine Lagarde 63 France
#3 Nancy Pelosi 79 United States
#4 Ursula von der Leyen 61 Belgium
#5 Mary Barra 57 United States
#6 Melinda Gates 55 United States
#7 Abigail Johnson 57 United States
#8 Ana Patricia Botín 59 Spain
#9 Ginni Rometty 62 United States Enterprise Technology
#10 Marillyn Hewson 65 United States
#11 Gail Boudreaux 59 United States
#12 Susan Wojcicki 51 United States
#13 Isabelle Kocher 53 France
#14 Safra Catz 58 United States
#15 Kristalina Georgieva 66 Bulgaria
#16 Julie Sweet 51 United States
#17 Emma Walmsley 50 United Kingdom
#18 Sheryl Sandberg 50 United States
#19 Ruth Porat 62 United States
#20 Oprah Winfrey 65 United States
#21 Judith McKenna 53 United States
#22 Jessica Tan China
#23 Ho Ching 66 Singapore
#24 Phebe Novakovic 61 United States
#25 Shari Redstone 65 United States
#26 Amy Hood 47 United States
#27 Stacey Cunningham 45 United States
#28 Jessica Uhl 51
#29 Sheikh Hasina Wajed 72 Bangladesh
#30 Adena Friedman 50 United States
#31 Mary Callahan Erdoes 52 United States
#32 Jane Fraser
#33 Laurene Powell Jobs 56 United States
#34 Nirmala Sitharaman
#35 Marianne Lake 50 United Kingdom
#36 Gina Rinehart 65 Australia
#37 Kathy Warden
#38 Jacinda Ardern 39 New Zealand
#39 Anne Finucane United States
#40 Queen Elizabeth II 93 United Kingdom
#41 Tsai Ing-wen 63 Taiwan
#42 Ivanka Trump 38 United States
#43 Rosalind Brewer 56 United States
#44 Mingzhu Dong 65 China
#45 Erna Solberg 58 Norway
#46 Dana Walden 55 United States
#47 Vicki Hollub
#48 Jennifer Salke
#49 Jennifer Morgan 48 United States
#50 Nicola Sturgeon 49 United Kingdom
#51 Donna Langley 51 United Kingdom
#52 Nguyen Thi Phuong Thao 49 Vietnam
#53 Elvira Nabiullina 56 Russia
#54 Roshni Nadar Malhotra 38 India
#55 Gwynne Shotwell 56 United States Aerospace
#56 Tricia Griffith 55 United States
#57 Maggie Wei Wu 51 China
#58 Feng Ying Wang China
#59 Lynn Good United States
#60 Paula Santilli
#61 Rihanna 31 Barbados
#62 Melanie Kreis 48 Germany
#63 Hooi Ling Tan
#64 Bonnie Hammer 69 United States
#65 Kiran Mazumdar-Shaw 66 India
#66 Beyoncé Knowles 38 United States
#67 Zhou Qunfei 49 Hong Kong
#68 Sophie Wilmes
#69 Jane Jie Sun 51 China
#70 Katharine Viner 47 United Kingdom
#71 Taylor Swift 30 United States
#72 Judy Faulkner 76 United States
#73 Güler Sabanci 64 Turkey
#74 Kathleen Kennedy United States
#75 Mette Frederiksen
#76 Sri Mulyani Indrawati 57 Indonesia
#77 Andrea Marques de Almeida
#78 Solina Chau 57 Hong Kong
#79 Ava DuVernay 47 United Arab Emirates
#80 Zuzana Caputova
#81 Serena Williams 38 United States
#82 Mary Meeker 60 United States
#83 Lam Wai Ying Hong Kong
#84 Raja Easa Al Gurg United Arab Emirates
#85 Eliza Manningham-Buller 71 United Kingdom
#86 Jenny Lee 47 Singapore
#87 Lee Boo-jin 49 South Korea
#88 Ana Brnabic 44 Serbia
#89 Meg Whitman 63 United States
#90 Reese Witherspoon 43 United States
#91 Anne Wojcicki 46 United States
#92 Aileen Lee 49 United States
#93 Sahle-Work Zewde Ethiopia
#94 Dominique Senequier 66 France
#95 Kirsten Green 48 United States
#96 Renuka Jagtiani
#97 Rania Nashar Saudi Arabia
#98 Amina Mohammed
#99 Margarita Louis-Dreyfus 57 Switzerland
#100 Greta Thunberg

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *