- प्रदेश

हीरा मजदूर बृजेश उपाध्याय को मिला सबसे बड़ा हीरा 1.16 कराेड़ में नीलाम

पन्ना : जिला मुख्यालय पर पिछले 3 दिनों से चल रही हीरा नीलामी (diamond auction) समाप्त हो गई। नीलामी के दौरान कुल 56 ट्रे मे 187.10 कैरेट वजनी 150 नग हीरे रखे गए थे, जो 2 करोड़ 42 लाख 99 हजार 788 रुपए में बिके। 2 आकर्षक हीरे जो पिछली 3 नीलामी से नहीं बिक पा रहे थे, इस बार अंतिम दिन नीलाम हो गए। पहले बड़े 29.46 कैरेट के आकर्षक हीरे की बोली मुंबई (mumbai) की रौनक जेम्स (Ronak Gems) कंपनी के नाम 1 करोड़ 16 लाख 51 हजार 420 रुपए में टूटी।

इसे 3 लाख 95 हजार 500 रुपए प्रति कैरेट की दर पर नीलाम किया गया। यह हीरा मजदूर बृजेश उपाध्याय (brijesh upadhyay) को 13 सितंबर 2019 जिले के कल्याणपुर क्षेत्र स्थित पटी की खदान में मिला था। दूसरे 18.19 कैरेट के हीरे को पन्ना निवासी हीरा व्यापारी भूपेंद्र सिंह की कंपनी एमडीआरएस ने 72 लाख 61 हजार 65 रुपए में खरीदा है। इसे 4 लाख 5 हजार रुपए प्रति कैरेट के भाव से खरीदा गया है। दोनों हीरे स्थानीय लोगों को मिले थे। 12 प्रतिशत रॉयल्टी काटकर बाकी रकम उन्हें दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *