इसरो ने मानवरहित अंतरिक्ष मिशन गगनयान (Gaganyaan) में भेजी जाने वाली ह्यूमनॉइड व्योममित्रा (Vyommitra) का वीडियो जारी किया है। इसरो (ISRO) के वैज्ञानिक सैम दयाल ने कहा कि यह ह्यूमनॉइड (humanoid) मानव की तरह व्यवहार करने का प्रयास करेगी और हमें वापस रिपोर्ट करेगी। हम ऐसा प्रयोग के तौर पर कर रहे हैं। 1984 में राकेश शर्मा (Rakesh sharma) रूस के अंतरिक्ष यान में बैठकर अंतरिक्ष गए थे। इस बार भारतीय एस्ट्रोनॉट्स (Indian Astronauts) भारत के अंतरिक्ष यान में बैठ कर स्पेस में जाएंगे।
#Vyommitra, the humanoid for #Gaganyaan unveiled; This prototype of humanoid will go as trial before Gaganyaan goes with Astronauts @isro pic.twitter.com/fL2Q0qsKsn
— Doordarshan National (@DDNational) January 22, 2020
मानवरहित मिशन में भेजी जाने वाली ह्यूमनॉइड #व्योममित्रा को देखकर अत्यधिक गर्व और आनंद हो रहा है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने यह एक और उपलब्धि हासिल की। @isro के वैज्ञानिकों और टीम के हर सदस्य के साथ भारत के प्रत्येक नागरिक को बधाई। देश बढ़े, गौरव बढ़े, शुभकामनाएं! #Vyommitra pic.twitter.com/h1xgkogMq4
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 23, 2020