भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने भी स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ना अनिवार्य कर दिया है। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को देर शाम सर्कुलर जारी कर कहा कि प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों (government colleges) में हर शनिवार संविधान की प्रस्तावना पढ़ा जाएगा।
विभाग के उप सचिव केके द्विवेदी द्वारा जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों (Schools) के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों द्वारा प्रार्थना के बाद संविधान (Constitution) की उद्देशिका का वाचन कराया जाएगा। हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में संस्था के संस्था के प्राचार्य बालसभा के दौरान यह वाचन कराएंगे।
मध्यप्रदेश: राज्य शासन द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का वाचन प्रति सप्ताह शनिवार को कराए जाने के निर्देश जारी किए हैं। pic.twitter.com/jMFwzGB0oZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2020
इससे पहले इसी तरह का आदेश महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) ने मंगलवार को जारी किया था। सरकार ने कहा था महाराष्ट्र में 26 जनवरी से सभी स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ अनिवार्य रूप से किया जाएगा। संविधान की प्रस्तावना का पाठ हर दिन सुबह की प्रार्थना के बाद किया जाएगा।