- खेल

भारत ने टी-20 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया

भारत ने पांच टी-20 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को ऑकलैंड में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बना लिए। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले पिछले साल इसी मैदान पर 159 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया था। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 जनवरी को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 58 रन बनाए। लोकेश राहुल ने 56 और विराट कोहली ने 45 रन की पारी खेली। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए कॉलिन मुनरो ने 59, रॉस टेलर ने नाबाद 54 और केन विलियम्सन ने 51 रन की पारी खेली। टेलर ने 6 साल बाद टी-20 में अर्धशतक लगाया। उन्होंने पिछला अर्धशतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2014 में लगाया था। तब 62 रन की पारी खेली।


भारत सबसे ज्यादा 4 बार 200+ रन चेज करने वाला देश

टीम इंडिया ने टी-20 में चौथी बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया। वह सबसे ज्यादा 4 बार ऐसा कर चुका है। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दो बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, बांग्लादेश और कतर ने एक-एक बार ऐसा किया।

राहुल-कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। अय्यर और मनीष पांडेय ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 62 रन की साझेदारी की। मनीष 14 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले ओपनर रोहित शर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे ने 13 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।


टेलर ने विलियम्सन के साथ चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। विलियम्सन ने 26 गेंद की पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, टेलर ने 27 गेंद की पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट लिया।

स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
मार्टिन गुप्टिल कै. रोहित बो. शिवम 30 19 4 1
कॉलिन मुनरो कै. चहल बो. शार्दुल 59 42 6 2
केन विलियम्सन कै. कोहली बो. चहल 51 26 4 4
कॉलिन डी ग्रैंडहोम कै. शिवम बो. जडेजा 0 2 0 0
रॉस टेलर नाबाद 54 27 3 3
टिम शिफर्ट कै. अय्यर बो. बुमराह 1 2 0 0
मिशेल सेंटनर नाबाद 2 2 0 0

रन: 203/5, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 6.

विकेट पतन: 80/1, 116/2, 117/3., 178/4, 181/5.

गेंदबाजी: जसप्रीत बुमराह: 4-0-31-1, शार्दुल ठाकुर: 3-0-44-1, मोहम्मद शमी: 4-0-53-0, युजवेंद्र चहल: 4-0-32-1, शिवम दुबे: 3-0-24-1, रविंद्र जडेजा: 2-0-18-1.

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
रोहित शर्मा कै. रोहित बो. सेंटनर 7 6 0 1
लोकेश राहुल कै. साउदी बो. सोढ़ी 56 27 4 3
विराट कोहली कै. गुप्टिल बो. टिकनेर 45 32 3 1
श्रेयस अय्यर नाबाद 58 29 5 3
शिवम दुबे कै. साउदी बो. सोढ़ी 13 9 1 1
मनीष पांडेय नाबाद 14 12 0 1

रन: 204/4, ओवर: 19, एक्स्ट्रा: 11.

विकेट पतन: 16/1, 115/2, 121/3, 142/4.

गेंदबाजी: टिम साउदी: 4-0-48-0, मिशेल सेंटनर: 4-0-50-1, हामिश बेनेट: 4-0-50-1, ब्लेयर टिकनेर: 3-0-34-1, ईश सोढ़ी: 4-0-36-2.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *