भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 (Ind Vs NZ 3rd T20I) मुकाबला काफी रोमांचक रहा. मुकाबला सुपर ओवर (Super Over) में गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 18 रन का टारगेट दिया. फिर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आखिरी की 2 गेंदों पर लगातार दो छक्के मारकर टीम इंडिया को धमाकेदार जीत दिला दी. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का आखिरी गेंद पर छक्का देख कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) एक्साइटमेंट में उछल पड़े और ग्राउंड पर आकर जमकर जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर आखिरी पल का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
What a Match 🤘🏻
Ro Super Hit Sharma 💙🔥
Win the T -20 Series India 🇮🇳#NZvIND #RohitSharma@ImRo45 pic.twitter.com/AAGx1VQ3Tj— Sanskaari ladka⭐ (@yash_x026) January 29, 2020
टीम इंडिया को 6 गेंद पर 18 रन चाहिए थे. पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने दो रन लिए और दूसरी गेंद पर एक रन लेकर केएल राहुल को स्ट्राइक दे दी. राहुल ने तीसरी गेंद पर चौका जड़कर चौथी गेंद पर एक रन लेकर रोहित शर्मा को क्रीज पर भेज दिया. उस वक्त टीम इंडिया को 2 गेंद पर 10 रन चाहिए थे. रोहित शर्मा ने पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा. अब टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी गेंद पर चार रन चाहिए थे. रोहित शर्मा ने सामने की तरफ छक्का जड़ा और इसी के साथ टीम इंडिया आसानी से मैच जीत गया. विराट कोहली इतना एक्साइटिड हो गए कि भागते हुए ग्राउंड में पहुंचे और रोहित शर्मा और केएल राहुल के साथ जश्न मनाने लगे.
इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज पर उसका कब्जा हो चुका है.मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग के लिए बुलाया था. रोहित शर्मा के तूफानी अर्धशतक (65 रन, 40 गेंद, छह चौके और तीन छक्के) और केएल राहुल (27) के साथ पहले विकेट के लिए हुई उनकी 89 रन की साझेदारी के बावजूद भारतीय टीम आज यहां तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 179 रन ही बना पाई थी.
WHAT A MATCH! 🔥🔥#TeamIndia win in super over, take an unassailable lead of 3️⃣ – 0️⃣ in the 5-match series. 🇮🇳 #TeamIndia #NZvIND pic.twitter.com/4Lc1AdFZZg
— BCCI (@BCCI) January 29, 2020
टीम इतिहास में भारत का मैच दूसरी बार टाई हुआ। पिछली बार 2007 वर्ल्ड कप में उसने पाकिस्तान को बॉलआउट में हराया था। हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियम्सन ने 95 रन की पारी खेली, लेकिन वे जीत नहीं दिला सके। न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने सिर्फ 8 रन ही दिए। उन्होंने आखिरी गेंद पर रॉस टेलर को आउट कर मैच टाई करा दिया।
आखिरी ओवर का रोमांच
गेंद | क्या हुआ |
19.1 | रॉस टेलर ने छक्का मारा |
19.2 | टेलर ने 1 रन लिया |
19.3 | शमी ने विलियम्सन को आउट किया |
19.4 | कोई रन नहीं |
19.5 | शिफर्ट ने 1 रन लिया |
19.6 | शमी ने टेलर को आउट किया |
भारत के लिए बुमराह ने सुपर ओवर किया
गेंद | क्या हुआ |
1 | केन विलियम्सन ने 1 रन लिया |
2 | मार्टिन गुप्टिल ने 1 रन लिया |
3 | विलियम्सन ने छक्का लगाया |
4 | विलियम्सन ने चौका लगाया |
5 | बाई में 1 रन |
6 | गुप्टिल ने चौका लगाया |
न्यूजीलैंड के लिए साउदी ने सुपर ओवर किया
गेंद | क्या हुआ |
1 | रोहित ने 2 रन लिए |
2 | रोहित ने 1 रन लिया |
3 | राहुल ने चौका लगाया |
4 | राहुल ने 1 रन लिया |
5 | रोहित ने छक्का लगाया |
6 | रोहित ने छक्का लगाया |
साउदी ने पांचवीं बार सुपर ओवर में गेंदबाजी की, 4 बार हारे
टिम साउदी ने न्यूजीलैंड के लिए पांचवीं बार सुपर ओवर में गेंदबाजी की। वे पहली बार 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम जीत दिला सके थे। इसके बाद 2012 में श्रीलंका और वेस्टइंडीज, 2019 में इंग्लैंड और 2020 में भारत के खिलाफ उनकी टीम हार गई।
Tim Southee has seen too many Super Over heartbreaks now 💔#NZvIND pic.twitter.com/1z68pShAie
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 29, 2020
रोहित ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा किया
रोहित शर्मा 40 गेंद पर 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें बेनेट ने पवेलियन भेजा। रोहित ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक लगाया। यह उनके करियर का 20वां अर्धशतक है। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। रोहित ने इस पारी के दौरान बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरे कर लिए।
रोहित ने तीसरी बार 23 गेंद पर अर्धशतक लगाया
गेंद | किसके खिलाफ | मैदान | साल |
22 | वेस्टइंडीज | लाउडरहिल | 2016 |
23 | बांग्लादेश | राजकोट | 2019 |
23 | वेस्टइंडीज | मुंबई | 2019 |
23 | न्यूजीलैंड | हैमिल्टन | 2020 |
Milestone Alert – Rohit Sharma now has 10K international runs as an opener 👏👏
HITMAN on the go 💪 pic.twitter.com/cVUXdOeWut
— BCCI (@BCCI) January 29, 2020