भोपाल : कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन का रविवार को पांचवां दिन था। प्रदेश में बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की खबर भी आई। यहां कुछ अस्पतालों में भर्ती 39 में से 7 मरीजों की हालत में सुधार हुआ। इनमें 6 मरीज जबलपुर और 1 मरीज ग्वालियर का है। सभी मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वीडियो जारी करके दी। इस बीच, संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या के मद्देनजर इंदौर अब अगले तीन दिन पूरा लॉकडाउन रहेगा। रविवार शाम कमिश्नर आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया। इसके तहत शहर में 1 अप्रैल तक किराना, सब्जी, दूध समेत अन्य किसी सामान की बिक्री नहीं होगी। न होम डिलेवरी की जाएगी। वहीं खंडवा में स्टेडियम को सब्जी और फल मंडियों में बदलने के आदेश दिए गए हैं। यहां मार्किंग भी की गई है, ताकि लोग एक-दूसरे से तय दूरी पर खड़े हों।
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि जो भी व्यक्ति इस लॉकडाउन का उल्लंघन करेगा, उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। केवल सात पेट्रोल पंप खुलेंगे। वह भी अनिवार्य सेवा वाले वाहनों को ही ईंधन मुहैया करवाएंगे।
इससे पहले राज्य के अस्पतालों में भर्ती मरीजों पर डॉक्टरों ने कहा- 3 दिन पहले इन मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सभी की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 4 दिन बाद एक बार फिर से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। तीसरे सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर ही फैसला लेंगे।
इंदौर की 55 वर्षीय संक्रमित महिला अब ठीक हो रही, यहां 24 पॉजिटिव
इंदौर में कोरोना संक्रमित 55 वर्षीय महिला तेजी से ठीक हो रही है। पल्स-बीपी सामान्य है। बुखार बिल्कुल नहीं है। हालांकि इसके पहले कोरोना संक्रमण की दोबारा जांच की जाएगी। एक-दो दिन में डिस्चार्ज किया जा सकता है। खातीवाला टैंक निवासी 55 वर्षीय महिला 4 दिन पहले गंभीर स्थिति में अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे हर मिनट 8 लीटर ऑक्सीजन देनी पड़ रही थी, लेकिन अब यह एक लीटर प्रति मिनट पर आ गई है। इंदौर में शनिवार को फिर 5 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। यहां 5 दिन में औसतन 5 नए केस सामने आए। इंदौर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24 हो गई। शनिवार को ग्वालियर में भी बीएसएफ अफसर संक्रमित पाया गया। उसके संपर्क में आए 12 लोगों को क्वारैंटाइन कर जांच के लिए सैंपल भेजे गए। जबलपुर में 8, भोपाल में 3, ग्वालियर-शिवपुरी में 2-2 केस आ चुके हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमित की संख्या 39 हो गई है। अब तक प्रदेश में 2 लोगों की मौत हो चुकी है। 338 संदिग्धों के सैंपल लिए गए, इनमें 264 निगेटिव पाए गए गए। 125 यात्रियों को अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया, जबकि 1060 संदिग्धों को घरों में आइसोलेट किया गया। 80 हजार 670 यात्रियों की जानकारी स्टेट पोर्टल में सर्विलांस के लिए अपलोड की गई।
नागपुर, गोंदिया, अहमदाबाद और सूरत से भूखे-प्यासे दौड़ रहे मजदूर
लॉकडाउन का सबसे खासा असर मजदूर वर्ग पर देखा जा रहा। इनके सामने रोजी-रोटी का संकट तो खड़ा हो ही गया, इस त्रासदी से बचने के लिए घरों की ओर भागते समय मध्य प्रदेश के मुरैना के रहने वाले मजदूर युवक की मौत हो गई। 2 दिन से सड़कों पर दौड़ रहा यह युवक भूख-प्यास से बेदम होकर मरा। यहां नागपुर, गोंदिया, अहमदाबाद और सूरत से मजदूर पैदल ही घरों के लिए लौट रहे। मध्य प्रदेश के बैतूल और बालाघाट से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर नागपुर और अहमदाबाद, सूरत से मजदूर का समूह पैदल 200 किलोमीटर की यात्रा कर घर लौटने को मजबूर हैं। वहीं यूपी से भी ग्वालियर के रास्ते मजदूर पैदल चलकर आ रहे हैं। शनिवार को एक मजदूर की ज्यादा पैदल चलने से मौत हो गई। मजदूरों के साथ पूरा परिवार है, औरतें, बच्चे और बुजुर्ग सब शामिल हैं।
दिल्ली में फंसे टीकमगढ़ के मजदूरों ने फोन करके मदद मांगी
दिल्ली में फंसे टीकमगढ़ के मजदूर मुकेश, संदीप और सुरेंद्र ने घर आने के लिए कॉल सेंटर पर फोन करके मदद मांगी। कॉलर ने उन्हें 5 दिन तक जहां हैं वहीं ठहरने को कहा। और दिल्ली प्रशासन को मजदूरों की सूचना देकर उनके भोजन आदि की व्यवस्था कराई। इसी तरह दिल्ली में फंसे बिहार के मजदूर पैदल चलकर अशोकनगर तक आ गए। उन्होंने कॉल सेंटर पर फोन किया तो उन्हें भी 5 दिन तक रुकने को कहा गया। इस कॉल सेंटर पर देशभर में फंसे मध्य प्रदेश के निवासियों की जानकारी ली जा रही है और भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है। कंट्रोल रूम पर हर संभाग की अलग-अलग टीम काम कर रहीं हैं और उन संभागों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। वहीं, हर रोज मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर 20 हजार कॉल आ रही हैं, इनमें अधिकांश कोरोना को लेकर भी होती हैं।
इंदौर : हर रोज 49 मरीजों के सैंपल लिए जा रहे
कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा रोजाना तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार देर रात एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने 5 और मरीजों में संक्रमण होने की पुष्टि की। शनिवार को 98 सैंपल लिए गए। अब तक कुल 297 मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। 175 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकीहै। यह बेहद गंभीर स्थिति है।। औसतन रोजाना 49 मरीजों के सैंपल की जांच हो रही है। यहां शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कोरोना संक्रमित के शनिवार को सुबह भाग गया। हालांकि बाद में उस मरीज को पकड़ लिया गया है।
कलेक्टर ने कहा- आलू-प्याज, दाल-रोटी, से काम चलाएं
इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि कुछ दिन सूखे अनाज और आलू-प्याज से लोग काम चलाएं, हरी सब्जियों के पीछे न भागें। कई हाथों से गुजर कर यह सब्जी आप तक पहुंचती है। कुछ दिन थोड़ी परेशानी भी उठाएंगे, तभी स्थिति नियंत्रण में आएगी। वर्तमान में इंदौर कोरोनावायरस संक्रमण के अपर स्टेज पर पहुंच चुका है। वाहनों से संबंधित ऑड-ईवन आदेश भी निरस्त हो गया है।
छतरपुर: इंस्पेक्टर ने माथे पर ही लिख दिया
यहां गौरीहार थाने में पदस्थ एसआई अमिता अग्निहोत्री ने लॉकडाउन में घर लौट रहे मजदूरों के समूह में एक को पकड़कर उसके माथे में पेन से लिख दिया- ‘‘मैंने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है, मुझसे दूर रहना।’’ इसके बाद उन्होंने मजदूर से कहा कि अब तुम्हारे आसपास कोई नहीं आएगा। छतरपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती कर रही है।
भोपाल: नए आइसोलेशन वार्ड और बेड तैयार किए गए
प्रशासन ने शासकीय रूप से भी क्वारैंटाइन की व्यवस्था की है। आइसोलेशन वार्ड और बेड तैयार किए गए हैं। राज्य के प्रत्येक जिले में मेडिकल मोबाइल यूनिट और रेपिड रिस्पॉन्स टीम गठित की जा रही है। जांच का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है। अस्पताल, उनमें काम करने वाली चिकित्सीय टीम और अत्यावाश्यक सेवा से जुड़े सभी लोगों को संक्रमण से मुक्त रखने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने शहर के 2605 रहवासियों को होम आइसोलेशन में रखा है। डॉक्टर्स को सभी की सेहत में हो रहे बदलावों की निगरानी रोजाना करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव के आदेश पर नगर निगम भोपाल ने ‘आपकी सब्जी आपके द्वार’ पहल की है। लॉकडाउन के समय उचित मूल्य की सब्जी घर-घर लोडिंग ऑटो से पहुंचाई जाएगी। इसके तहत चरणबद्ध तरीके से भोपाल शहर में 450 रूटों पर शुरू किया जाएगा। पहले चरण में 90 रूटों पर रविवार से शुरू की जा रही है।
अशोकनगर: भोपाल में मकान मालिक पॉजिटिव होने से 4 युवक आईसोलेट
चंदेरी के 4 युवकों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इनमें से एक युवक भोपाल में जिस मकान में रहता था, उसका मकानमालिक कोरोना पॉजिटिव निकला। वहीं, इस युवक के संपर्क में 3 अन्य लोग आए, इसलिए इन्हें भी भर्ती कराया गया। सीएमएचओ डॉ. जेआर त्रिवेदी ने बताया कि जब प्रशासन को भोपाल से सूचना मिली तो इन युवकों को रात को ही जिला प्रशासन ने चंदेरी से लाकर भर्ती कराया। इन युवकों का सैंपल टेस्टिंग के लिए भोपाल भेजा है।
मुरैना: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का सुरक्षाकर्मी अस्पताल में भर्ती
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक सुरक्षाकर्मी को खांसी के साथ तेज बुखार आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि मप्र पुलिस का ये जवान एक हफ्ते पहले ही भोपाल से मुरैना आया। भोपाल में ये जवान कमनलाथ की सुरक्षा में तैनात था। मुरैना में 3 दिन पहले एक महिला समेत 2 लोगों के नमूने निगेटिव पाए गए। सीएमएचओ डॉ. आरसी बांदिल ने बताया कि बाहरी राज्यों से यहां आ रहे लोगों काे होम आइसोलेशन पर रहने की सलाह दी जा रही।
बालाघाट: 60 पुलिस वालों और परिजन को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवाएं दीं
अत्यधिक जोखिम भरे और थका देने वाली दिनचर्या में पुलिस को भी संक्रमण का खतरा बना रहता है। लांजी के एसडीएम नितेश भार्गव ने थाना लांजी के सभी पुलिस के जवान और उनके परिवारों को कोरोनावायरस से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता तैयार करने वाली दवा का वितरण कराया। भार्गव ने थाने के पुलिस बल को सोशल डिस्टेंसिंग और बचाव के अन्य उपाय बताए।
मध्य प्रदेश: लॉकडाउन का पांचवां दिन / अब तक 39 कोरोना पॉजिटिव: सब्जी और फल मंडियों में तब्दील हुए स्टेडियम, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोलों की मार्किंग की गई; इंदौर तीन दिन तक पूरी तरह लॉकडाउन
- कोरोना से इंदौर में 24, भोपाल में 3, जबलपुर में 8, ग्वालियर-शिवपुरी में 2-2 मरीज संक्रमित
- 1 अप्रैल तक इंदौर में दूध-सब्जी समेत अन्य किसी सामान की होम डिलेवरी पर रोक लगाई गई
दैनिक भास्कर
Mar 29, 2020, 10:29 PM IST
भोपाल. कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन का रविवार को पांचवां दिन था। प्रदेश में बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की खबर भी आई। यहां कुछ अस्पतालों में भर्ती 39 में से 7 मरीजों की हालत में सुधार हुआ। इनमें 6 मरीज जबलपुर और 1 मरीज ग्वालियर का है। सभी मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वीडियो जारी करके दी। इस बीच, संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या के मद्देनजर इंदौर अब अगले तीन दिन पूरा लॉकडाउन रहेगा। रविवार शाम कमिश्नर आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया। इसके तहत शहर में 1 अप्रैल तक किराना, सब्जी, दूध समेत अन्य किसी सामान की बिक्री नहीं होगी। न होम डिलेवरी की जाएगी। वहीं खंडवा में स्टेडियम को सब्जी और फल मंडियों में बदलने के आदेश दिए गए हैं। यहां मार्किंग भी की गई है, ताकि लोग एक-दूसरे से तय दूरी पर खड़े हों।
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि जो भी व्यक्ति इस लॉकडाउन का उल्लंघन करेगा, उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। केवल सात पेट्रोल पंप खुलेंगे। वह भी अनिवार्य सेवा वाले वाहनों को ही ईंधन मुहैया करवाएंगे।
इससे पहले राज्य के अस्पतालों में भर्ती मरीजों पर डॉक्टरों ने कहा- 3 दिन पहले इन मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सभी की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 4 दिन बाद एक बार फिर से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। तीसरे सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर ही फैसला लेंगे।
इंदौर की 55 वर्षीय संक्रमित महिला अब ठीक हो रही, यहां 24 पॉजिटिव
इंदौर में कोरोना संक्रमित 55 वर्षीय महिला तेजी से ठीक हो रही है। पल्स-बीपी सामान्य है। बुखार बिल्कुल नहीं है। हालांकि इसके पहले कोरोना संक्रमण की दोबारा जांच की जाएगी। एक-दो दिन में डिस्चार्ज किया जा सकता है। खातीवाला टैंक निवासी 55 वर्षीय महिला 4 दिन पहले गंभीर स्थिति में अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे हर मिनट 8 लीटर ऑक्सीजन देनी पड़ रही थी, लेकिन अब यह एक लीटर प्रति मिनट पर आ गई है। इंदौर में शनिवार को फिर 5 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। यहां 5 दिन में औसतन 5 नए केस सामने आए। इंदौर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24 हो गई। शनिवार को ग्वालियर में भी बीएसएफ अफसर संक्रमित पाया गया। उसके संपर्क में आए 12 लोगों को क्वारैंटाइन कर जांच के लिए सैंपल भेजे गए। जबलपुर में 8, भोपाल में 3, ग्वालियर-शिवपुरी में 2-2 केस आ चुके हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमित की संख्या 39 हो गई है। अब तक प्रदेश में 2 लोगों की मौत हो चुकी है। 338 संदिग्धों के सैंपल लिए गए, इनमें 264 निगेटिव पाए गए गए। 125 यात्रियों को अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया, जबकि 1060 संदिग्धों को घरों में आइसोलेट किया गया। 80 हजार 670 यात्रियों की जानकारी स्टेट पोर्टल में सर्विलांस के लिए अपलोड की गई।
नागपुर, गोंदिया, अहमदाबाद और सूरत से भूखे-प्यासे दौड़ रहे मजदूर
लॉकडाउन का सबसे खासा असर मजदूर वर्ग पर देखा जा रहा। इनके सामने रोजी-रोटी का संकट तो खड़ा हो ही गया, इस त्रासदी से बचने के लिए घरों की ओर भागते समय मध्य प्रदेश के मुरैना के रहने वाले मजदूर युवक की मौत हो गई। 2 दिन से सड़कों पर दौड़ रहा यह युवक भूख-प्यास से बेदम होकर मरा। यहां नागपुर, गोंदिया, अहमदाबाद और सूरत से मजदूर पैदल ही घरों के लिए लौट रहे। मध्य प्रदेश के बैतूल और बालाघाट से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर नागपुर और अहमदाबाद, सूरत से मजदूर का समूह पैदल 200 किलोमीटर की यात्रा कर घर लौटने को मजबूर हैं। वहीं यूपी से भी ग्वालियर के रास्ते मजदूर पैदल चलकर आ रहे हैं। शनिवार को एक मजदूर की ज्यादा पैदल चलने से मौत हो गई। मजदूरों के साथ पूरा परिवार है, औरतें, बच्चे और बुजुर्ग सब शामिल हैं।
दिल्ली में फंसे टीकमगढ़ के मजदूरों ने फोन करके मदद मांगी
दिल्ली में फंसे टीकमगढ़ के मजदूर मुकेश, संदीप और सुरेंद्र ने घर आने के लिए कॉल सेंटर पर फोन करके मदद मांगी। कॉलर ने उन्हें 5 दिन तक जहां हैं वहीं ठहरने को कहा। और दिल्ली प्रशासन को मजदूरों की सूचना देकर उनके भोजन आदि की व्यवस्था कराई। इसी तरह दिल्ली में फंसे बिहार के मजदूर पैदल चलकर अशोकनगर तक आ गए। उन्होंने कॉल सेंटर पर फोन किया तो उन्हें भी 5 दिन तक रुकने को कहा गया। इस कॉल सेंटर पर देशभर में फंसे मध्य प्रदेश के निवासियों की जानकारी ली जा रही है और भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है। कंट्रोल रूम पर हर संभाग की अलग-अलग टीम काम कर रहीं हैं और उन संभागों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। वहीं, हर रोज मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर 20 हजार कॉल आ रही हैं, इनमें अधिकांश कोरोना को लेकर भी होती हैं।
इंदौर : हर रोज 49 मरीजों के सैंपल लिए जा रहे
कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा रोजाना तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार देर रात एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने 5 और मरीजों में संक्रमण होने की पुष्टि की। शनिवार को 98 सैंपल लिए गए। अब तक कुल 297 मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। 175 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकीहै। यह बेहद गंभीर स्थिति है।। औसतन रोजाना 49 मरीजों के सैंपल की जांच हो रही है। यहां शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कोरोना संक्रमित के शनिवार को सुबह भाग गया। हालांकि बाद में उस मरीज को पकड़ लिया गया है।
कलेक्टर ने कहा- आलू-प्याज, दाल-रोटी, से काम चलाएं
इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि कुछ दिन सूखे अनाज और आलू-प्याज से लोग काम चलाएं, हरी सब्जियों के पीछे न भागें। कई हाथों से गुजर कर यह सब्जी आप तक पहुंचती है। कुछ दिन थोड़ी परेशानी भी उठाएंगे, तभी स्थिति नियंत्रण में आएगी। वर्तमान में इंदौर कोरोनावायरस संक्रमण के अपर स्टेज पर पहुंच चुका है। वाहनों से संबंधित ऑड-ईवन आदेश भी निरस्त हो गया है।
छतरपुर: इंस्पेक्टर ने माथे पर ही लिख दिया
यहां गौरीहार थाने में पदस्थ एसआई अमिता अग्निहोत्री ने लॉकडाउन में घर लौट रहे मजदूरों के समूह में एक को पकड़कर उसके माथे में पेन से लिख दिया- ‘‘मैंने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है, मुझसे दूर रहना।’’ इसके बाद उन्होंने मजदूर से कहा कि अब तुम्हारे आसपास कोई नहीं आएगा। छतरपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती कर रही है।
भोपाल: नए आइसोलेशन वार्ड और बेड तैयार किए गए
प्रशासन ने शासकीय रूप से भी क्वारैंटाइन की व्यवस्था की है। आइसोलेशन वार्ड और बेड तैयार किए गए हैं। राज्य के प्रत्येक जिले में मेडिकल मोबाइल यूनिट और रेपिड रिस्पॉन्स टीम गठित की जा रही है। जांच का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है। अस्पताल, उनमें काम करने वाली चिकित्सीय टीम और अत्यावाश्यक सेवा से जुड़े सभी लोगों को संक्रमण से मुक्त रखने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने शहर के 2605 रहवासियों को होम आइसोलेशन में रखा है। डॉक्टर्स को सभी की सेहत में हो रहे बदलावों की निगरानी रोजाना करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव के आदेश पर नगर निगम भोपाल ने ‘आपकी सब्जी आपके द्वार’ पहल की है। लॉकडाउन के समय उचित मूल्य की सब्जी घर-घर लोडिंग ऑटो से पहुंचाई जाएगी। इसके तहत चरणबद्ध तरीके से भोपाल शहर में 450 रूटों पर शुरू किया जाएगा। पहले चरण में 90 रूटों पर रविवार से शुरू की जा रही है।
अशोकनगर: भोपाल में मकान मालिक पॉजिटिव होने से 4 युवक आईसोलेट
चंदेरी के 4 युवकों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इनमें से एक युवक भोपाल में जिस मकान में रहता था, उसका मकानमालिक कोरोना पॉजिटिव निकला। वहीं, इस युवक के संपर्क में 3 अन्य लोग आए, इसलिए इन्हें भी भर्ती कराया गया। सीएमएचओ डॉ. जेआर त्रिवेदी ने बताया कि जब प्रशासन को भोपाल से सूचना मिली तो इन युवकों को रात को ही जिला प्रशासन ने चंदेरी से लाकर भर्ती कराया। इन युवकों का सैंपल टेस्टिंग के लिए भोपाल भेजा है।

मुरैना: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का सुरक्षाकर्मी अस्पताल में भर्ती
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक सुरक्षाकर्मी को खांसी के साथ तेज बुखार आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि मप्र पुलिस का ये जवान एक हफ्ते पहले ही भोपाल से मुरैना आया। भोपाल में ये जवान कमनलाथ की सुरक्षा में तैनात था। मुरैना में 3 दिन पहले एक महिला समेत 2 लोगों के नमूने निगेटिव पाए गए। सीएमएचओ डॉ. आरसी बांदिल ने बताया कि बाहरी राज्यों से यहां आ रहे लोगों काे होम आइसोलेशन पर रहने की सलाह दी जा रही।
बालाघाट: 60 पुलिस वालों और परिजन को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवाएं दीं
अत्यधिक जोखिम भरे और थका देने वाली दिनचर्या में पुलिस को भी संक्रमण का खतरा बना रहता है। लांजी के एसडीएम नितेश भार्गव ने थाना लांजी के सभी पुलिस के जवान और उनके परिवारों को कोरोनावायरस से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता तैयार करने वाली दवा का वितरण कराया। भार्गव ने थाने के पुलिस बल को सोशल डिस्टेंसिंग और बचाव के अन्य उपाय बताए।

सभी जिलों में टेली मेडिसिन यूनिट
कोरोनावायरस से रोकथाम के लिए हर जिले में टेलीमेडिसिन यूनिट स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही जिला स्तर पर एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। बाहर से आने वालों की सूची बनाई जाएगी। शनिवार को प्रमुख सचिव हेल्थ पल्लवी जैन गोविल ने कहा है कि कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने और संभावित व्यक्तियों की सतत स्वास्थ्य निगरानी के लिए सभी जिलों में टेली मेडिसिन यूनिट स्थापित की जा रही हैं।
सरकार ने यहां राहत दी
- किसान क्रेडिट कार्ड के भुगतान की तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल की गई।
- प्रोफेशनल टैक्स के भुगतान की तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल की गई।
- संपत्ति कर जमा करने की तिथि 30 अप्रैल तक की गई।
- संपत्ति क्रय विक्रय की कलेक्टर गाइडलाइन अब 30 अप्रैल तक यथावत रहेगी।