नई दिल्ली: रेलवे ने 12 मई से यात्रियों के लिए ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई है। शुरुआत में केवल दिल्ली से 15 रूटों पर ट्रेन चलाईं जाएंगी। अप और डाउन के लिहाज से इन ट्रेनों की संख्या 30 होगी। इनके सभी कोच एसी और स्टॉप भी बेहद सीमित होंगे। इन ट्रेनों में यात्रा के लिए राजधानी ट्रेनों के बराबर किराया देना होगा।
रेल मंत्रालय ने कहा कि टिकट केवल आईआरसीटीसी (https://www.irctc.co.in/) की वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप के जरिए ही बुक हो सकेंगे। रेलवे और आईआरसीटीसी के एजेंटों के जरिए टिकट बुक नहीं हो पाएंगे। तत्काल और प्रीमियम तत्काल का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। करंट बुकिंग भी नहीं की जा सकेगी। टिकट बुकिंग आज शाम 4 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट लोड ही नहीं हो पाई। बताया गया कि टिकट बुकिंग के लिए बड़ी तादाद में लोग इस साइट को खोल रहे हैं, जिसके चलते यह लोड नहीं हो पा रही है। लिहाजा अब 6 बजे से बुकिंग शुरू होगी।
इम रूट पर चलाई जाएंगी ट्रेन
ये पैसेंजर ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलाई जाएंगी।
यात्रा के लिए रेलवे ने क्या कहा?
- स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद ही रहेंगे। प्लेटफॉर्म टिकट, काउंटर टिकट नहीं जारी किए जाएंगे।
- यात्रा के दौरान फेस कवर करना जरूरी है। डिपार्चर के वक्त स्क्रीनिंग की जाएगी।
- केवल उन्हीं यात्रियों को इजाजत मिलेगी, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं पाए जाएंगे।
- केवल उन्हीं यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर आने की इजाजत दी जाएगी, जिनके टिकट कन्फर्म होंगे।
- एक ट्रेन में 1700 सीटों की बुकिंग होगी। पहले इसके लिए 1200 सीटें निर्धारित की गई थी।
- ट्रेन में लिनेन और कंबल नहीं मिलेगा, यात्रियों को यह साथ में लाना होगा।
- सभी यात्रियों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की भी सलाह दी गई है।
कब चलेंगी ट्रेन और कहां-कहां रुकेंगी
क्रम संख्या | कहां से कहां तक | फ्रीक्वेंसी | कहां-कहां रुकेगी | कब से चलेगी | |
1 | हावड़ा से नई दिल्ली | रोज | धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल | 12 मई 2020 | |
2 | नई दिल्ली से हावड़ा | रोज | धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल | 13 मई 2020 | |
3 | राजेंद्र नगर से नई दिल्ली | रोज | पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल | 12 मई | |
4 | नई दिल्ली से राजेंद्र नगर | रोज | पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल | 13 मई | |
5 | डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली | रोज | दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल | 14 मई | |
6 | नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ | रोज | दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल | 12 मई | |
7 | नई दिल्ली से जम्मू तवी | रोज | लुधियाना | 13 मई | |
8 | जम्मू तवी से नई दिल्ली | रोज | लुधियाना | 14 मई | |
9 | बेंगलुरु से नई दिल्ली | रोज | अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन | 12 मई | |
10 | नई दिल्ली से बेंगलुरु | रोज | अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन | 14 मई | |
11 | तिरुवनंतपुरम से नई दिल्ली |
मंगल, गुरुवार, शुक्रवार | अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा | 15 मई | |
12 | नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम | मंगल, बुध और रविवार | अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा | 13 मई | |
13 | चेन्नै सेंट्रल से नई दिल्ली | शुक्रवार, रविवार | विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा | 15 मई | |
14 | नई दिल्ली से चेन्नै सेंट्रल | बुधवार, शुक्रवार | विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा | 13 मई | |
15 | बिलासपुर से नई दिल्ली | सोमवार, गुरुवार | रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी | 14 मई | |
16 | नई दिल्ली से बिलासपुर | मंगलवार, शनिवार | रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी | 12 मई | |
17 | रांची से नई दिल्ली | गुरुवार, रविवार | पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल | 14 मई | |
18 | नई दिल्ली से रांची | बुधवार, शनिवार | पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल | 13 मई | |
19 | मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली | रोज | वडोदरा, रतलाम, कोटा | 12 मई | |
20 | नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल | रोज | वडोदरा, रतलाम, कोटा | 13 मई | |
21 | अहमदाबाद से नई दिल्ली | रोज | पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव | 12 मई | |
22 | नई दिल्ली से अहमदाबाद | रोज | पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव | 13 मई | |
23 | अगरतला से नई दिल्ली | सोमवार | बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन | 18 मई | |
24 | नई दिल्ली से अगरतला | बुधवार | बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन | 20 मई | |
25 | भुवनेश्वर से नई दिल्ली | रोज | हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल | 13 मई | |
26 | नई दिल्ली से भुवनेश्वर |
रोज | हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल | 14 मई | |
27 | नई दिल्ली से मडगांव |
शुक्रवार, शनिवार | रत्नागिरी, पनवेल, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन | 15 मई | |
28 | मडगांव से नई दिल्ली | सोमवार, रविवार | रत्नागिरी, पनवेल, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन | 17 मई | |
29 | सिकंदराबाद से नई दिल्ली |
बुधवार | नागपुर, भोपाल, झांसी | 20 मई | |
30 | नई दिल्ली से सिकंदराबाद |
रविवार | नागपुर, भोपाल, झांसी | 17 मई |
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 1700 लोग जा सकेंगे, तीन स्टेशनों पर भी रूकेगी
लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए अब श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 1200 की जगह 1700 यात्रियों को भेजा जाएगा। रेलवे ने सोमवार को गाइडलाइन में बदलाव किया है। यही नहीं, अब इन स्पेशल ट्रेनों को नॉन-स्टॉप नहीं चलाया जाएगा। मतलब ये ट्रेनें संबंधित राज्य में डेस्टिनेशन स्टेशन के अलावा 3 जगहों पर रुकेंगी। रेलवे ने संबंधित राज्यों में गंतव्य के अलावा तीन जगहों पर गाड़ियों के ठहराव के लिए कहा है। राज्य सरकारों ने रेलवे से यह गुजारिश इसलिए की थी कि एक ही रूट के ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को ले जाया जा सके।