भोपाल. नौतपा के सातवें और मई के आखिरी दिन शुक्रवार को मौसम के तेवर और ज्यादा तीखे हो गए। भोपाल में लगातार तीसरे दिन पारा 44 डिग्री पार चला गया। जबकि दोपहर बाद बूंदाबांदी-बादल छाए, इसके बावजूद पारा 44.4 डिग्री पर पहुंच गया। ये इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है। ये सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है।
राजधानी में यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। उधर जबलपुर में गर्मी का 65 साल का रिकार्ड टूट गया। वहां दिन का तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले वहां 25 मई 1954 को तापमान 46.7 डिग्री रहा था। इनके अलावा जबलपुर समेत प्रदेश के दमोह, खजुराहो, नौगांव, रीवा, सागर, सतना, सीधी, ग्वालियर, होशंगाबाद, खरगोन, रायसेन और उमरिया में पारा 45-46 डिग्री पार पहुंच गया। इन शहरों में लू चलने से लोग बेहाल हो गए।
भीषण गर्मी का यह आलम
पचमढ़ी- इंदौर, नरसिंहपुर, सिवनी को छोड़कर कहीं भी पारा 43 डिग्री से नीचे नहीं रहा। विंध्य के रीवा सतना सीधी शहडोल इलाकों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है महाकौशल के जबलपुर छिंदवाड़ा सिवनी बालाघाट जिला उमरिया में मौसम के गम के बने हुए हैं भोपाल संभाग के रायसेन में सबसे ज्यादा तप रहा है विदिशा विदिशा सीहोर और राजगढ़ में भी मौसम के तेवर तीखे ही हैं।
यहां लू चलने की संभावना
ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों, रीवा, सतना, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सागर, दमोह, खरगोन, राजगढ़, रायसेन और छतरपुर।
यहां धूलभरी आंधी
नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, उमरिया, शहडोल, मंडला और पन्ना जिलों में कहीं-कहीं धूलभरी आंधी चलने के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
मध्यप्रदेश: प्रदेश के 13 शहर लू की चपेट में
राज्य के 13 शहर लू की चपेट में हैं। माैसम वैज्ञानिक उदय सरवटे के अनुसार, अगले दाे दिन और ऐसी गर्मी से राहत के आसार कम हैं। उधर, भाेपाल में बूंदाबांदी और बादल छाने के बावजूद शुक्रवार को पारा 44.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। यहां रात का तापमान भी 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। पचमढ़ी, नरसिंहपुर, सिवनी काे छाेड़ कहीं भी पारा 42 डिग्री से नीचे नहीं रहा।
जबलपुर में गर्मी का 120 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। शुक्रवार को तापमान 46.8 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अफसर उदय सरवटे ने बताया कि इससे पहले 1900 में 46.75 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। 65 साल पहले 20 मई 1954 को 46.70 डिग्री तक पारा पहुंचा था।
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस में) |
जबलपुर, रीवा | 46.8 |
खजुराहाे, दमाेह | 46.4 |
नाैगांव | 46.0 |
सीधी | 45.8 |
सतना | 45.7 |
उमरिया | 45.5 |
खरगोन | 45.5 |
रायसेन, सागर | 45.5 |
ग्वालियर | 45.2 |
हाेशंगाबाद | 45.1 |