भोपाल : भोपाल दुग्ध संघ ने दूध के दाम में दाे रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। सोमवार से उपभोक्ताओं को बढ़े हुए दाम पर ही सांची दूध मिलेगा। अब उपभोक्ताओं को सांची गाेल्ड दूध का अाधा लीटर का पैकेट 24 के बजाय 25 रुपए में मिलेगा। एक लीटर पैक वाले सांची चाह दूध के दाम चार रुपए बढ़ाए गए हैं। अब यह 44 रुपए प्रति लीटर बिकेगा। डेढ़ साल पहले नमकीन मठे के दाम 10 से घटाकर 5 रुपए कर दिए थे। इसे अब 10 रुपए कर दिया है।
नए रेट सोमवार से होंगे लागू
दूध | मात्रा | पहले रेट | अब |
सांची गोल्ड | 500 मिली | 24 | 25 |
स्टैंडर्ड | 500 मिली | 22 | 23 |
टोंड | 500 मिली | 19 | 20 |
स्मार्ट डबल टोंड | 500 मिली | 16 | 18 |
स्मार्ट डबल टोंड | 200 मिली | 07 | 08 |
सांची चाह | 1 लीटर | 40 | 44 |
सांची लाइट | 500 मिली | 10 | 15 |
नमकीन मठा | 200 मिली | 05 | 10 |
घी | 1किलो | 400 | 450 |