- विदेश

जब बिल गेट्स और वॉरेन बफे बन गए वेटर, दौड़-दौड़ कर करने लगे काम

दुनिया के दो बड़े अमीर शख्स माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफे एक रेस्टोरेंट में काम करते नजर आए. आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन ये बिल्कुल सच है, दोनों एक रेस्टोरेंट में वेटर के ड्रेस में ग्राहकों के ऑर्डर बुक करने से लेकर फूड सर्व करते दिखे.

63 साल के बिल गेट्स ने खुद एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक रेस्टोरेंट में वेटर की ड्रेस में काम कर रहे हैं. उनके साथ 88 साल के वॉरेन वफे भी नजर आ रहे हैं. बिल गेट्स और वॉरेन बफे ने इस मजेदार वक्त में आइसक्रीम और फास्ट फूड रेस्टोरेंट डेरी क्वीन में फूड सर्व करने से लेकर कैश काउंटर तक संभाला. कैश काउंटर पर पेमेंट लेते वक्त दोनों ग्राहकों से हंसी-मजाक करते दिखे।

खुद बिल गेट्स ने आइसक्रीम वेडिंग मशीन से आइसक्रीम निकाली और ग्राहकों को पहुंचाया. इस दौरान दोनों ग्राहकों से हल्के-फुल्के मजाक भी करते नजर आए. दुनिया की ये दोनों बड़ी हस्तियां जब रेस्टोरेंट में पहुंची हैं तो सबसे पहले वहां के मैनेजर से रेस्टोरेंट चलाने को लेकर ट्रेनिंग ली. ट्रेनिंग के बाद बिल गेट्स ने कहा है कि उन्होंने वॉरेन बफे के मुकाबले मिल्कशेक बनाना जल्दी सीख लिया.

दरअसल पिछले महीने अमेरिका के ओमाहा में वॉरेन बफे और बिल गेट्स ने बर्कशायर के शेयरधारकों की सालाना मीटिंग के दौरान कुछ अलग करना चाहा. उसके बाद दोंनों ने डेरी क्वीन रेस्टोरेंट पहुंचकर पहले लंच किया. लंच करने का बाद दोनों वहां काम करने में जुट गए. बता दें, वॉरेन बफे डेरी क्वीन रेस्टोरेंट चेन के ऑनर हैं. उनकी कंपनी बर्कशायर हैथवे ने 1998 में इसे खरीदा था.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *