राजस्थान के नलिन खंडेलवाल टॉपर बने 720 में से 701 अंक लाकर. नीट में भले ही करीब आठ लाख छात्रों ने नीट में सफलता हासिल कर ली हो लेकिन इनमें से डॉक्टर बनने का सपना बमुश्किल 70 हजार छात्रों का ही पूरा होगा। दरअसल, इस साल देश में सरकारी एवं निजी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज मिलाकर अधिकतम 70 हजार सीटें होने की संभावना है। ऐसे में 7 लाख से अधिक नीट उत्तीर्ण करने वाले छात्रों का किसी और क्षेत्र में भविष्य खोजना होगा। बता दें कि पिछले साल 6.34 लाख बच्चों ने नीट पास किया था।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को एमबीबीएस एवं बीडीएस में प्रवेश के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा यानी नीट के नतीजे जारी कर दिए। इस बार परीक्षा में रिकॉर्ड 7,97,042 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। खास बात ये है कि 720 में से मात्र 16.66 फीसदी यानी 107 अंक लाने वाले परीक्षार्थियों को भी परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
राजस्थान के नलिन खंडेलवाल ने 701 अंकों के ेीछ नीट में पहला स्थान हासिल किया है। दिल्ली के भाविक बंसल एवं यूपी के अक्षत कौशिक दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि, दोनों ने ही 700 अंक हासिल किए हैं। एनटीए की सूचना के मुताबिक, नीट के लिए कुल 15 लाख 19 हजार 375 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 1410755 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 6.3 लाख छात्र एवं 7.8 लाख छात्राएं थीं।
अब बारी है नीट की काउंसलिंग की। इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सूचना जारी की है। NTA के अनुसार, 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा सीटों, डीम्ड यूनिवर्सिटीज, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, ESIC व AFMC, BHU व AMU के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) करवाएगी।
अभ्यर्थियों को नीट काउंसलिंग के संबंध में हर जरूरी जानकारी MCC की आधिकारिक वेबसाइट www.mcc.nic.in विजिट कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को DGHS के दिशानिर्देश के आधार पर ही 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा सीटों पर काउंसलिंग के लिए आवेदन करना है।
काउंसलिंग शेड्यूल की पूरी जानकारी आपको स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) और मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टरेट्स ऑफ स्टेट्स की वेबसाइट्स से मिलेगी।
स्टेट कोटा व राज्य की अन्य मेडिकल व डेंटल सीटों के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित राज्य, मेरिट लिस्ट और नियमों के आधार पर काउंसलिंग के लिए आवेदन करना है। निजी मेडिकल कॉलेजों में भी संबंधित राज्य की काउंसलिंग अथॉरिटी द्वारा ही काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी।
To check NEET 2019 result (Server 1) – Click here
To check NEET 2019 result (Server 2) – Click here





