महात्मागांधी की 150वीं जयंती के मौके पर मंगलवार को कांग्रेस ने सेवाग्राम आश्रम के महादेव भवन में कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौजूद थे। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हिंसा और घृणा की विचारधारा का आरोप लगाया और इसके खिलाफ दूसरे स्वतंत्रता संग्राम का ऐलान किया। राहुल गांधी ने सेवाग्राम आश्रम मेें बैठक के बाद पैदल मार्च निकाला और जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने यहां खाना खाया और अपने बर्तन खुद धोए|