- देश

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रभारी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है। अब भाजपा का सदस्यता अभियान उन्हीं के नेतृत्व में चलेगा। इसके साथ ही शिवराज सिंह का पार्टी में कद बढ़ गया है। गुरुवार को दिल्ली में हुई पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। अब उनकी देखरेख में पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

विधानसभा चुनाव के बाद लगने लगी थीं अटकलें 
2018 में विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद से शिवराज सिंह के राजनीतिक भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लग रही थीं। तब पार्टी ने उपाध्यक्ष बनाया लेकिन लगातार कहा जा रहा था कि वो हाशिए पर चले गए हैं। लेकिन पार्टी ने शिवराज को सदस्यता अभियान की राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपकर जाहिर कर दिया है कि पूर्व मुख्यमंत्री का महत्व बरकरार है। लोकसभा चुनाव में पार्टी की जबर्दस्त जीत के बाद से मप्र को लगातार तवज्जो मिल रही है। मोदी कैबिनेट में मध्य प्रदेश के सांसदों को महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए गए। उसके बाद टीकमगढ़ के सांसद वीरेंद्र खटीक को प्रोटेम स्पीकर और थावरचंद गहलोत को राज्यसभा में अरुण जेटली की जगह सदन का नेता बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *