तिरुवनंतपुरम: मासिक पूजा के लिए खोले गए सबरीमाला मंदिर में एक महिला को प्रवेश न देने से नाराज होकर श्रद्धालु प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान झड़प में एक मीडियाकर्मी चोटिल हो गया। पुलिस के मुताबिक, अपने बेटे के साथ दर्शन करने आई एक महिला ने अपनी उम्र 52 साल बताई। मंदिर प्रशासन उस महिला की उम्र को सही मानने से इनकार कर रहा है।
मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ विरोध को देखते हुए इलाके में तीन दिन के लिए धारा 144 लागू की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर 5000 जवान भी तैनात किए गए। उधर, हिंदू संगठनों ने मीडिया संस्थानों से न्यूज कवर करने के लिए महिला पत्रकार न भेजने की अपील की।
सुप्रीम कोर्ट के महिलाओं के प्रवेश की अनुमति का विरोध करने पर 536 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में अब तक 3,719 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि इनमें से सिर्फ 100 लोग ही जेल में हैं। बाकी लोगों को जमानत मिल चुकी है।