- स्थानीय

टावर पर चढ़ी आशा कार्यकर्ता, उतारने पहुंची दो पुलिसकर्मियों के साथ नीचे गिरी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को एक प्रदर्शन के दौरान टावरपर चढ़ी एक आशा कार्यकत्री गिरकर घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक, पॉलिटेक्निक चौराहे पर आशा कार्यकत्रियां न्यूनतम वेतन बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं, इसी दौरान एक महिला टावर पर चढ़ गई और ऊंचाई से गिर जाने के कारण घायल हो गई।

साथ ही, दो महिला पुलिसकर्मी भी टावर से गिरकर घायल हो गईं। पुलिस ने सभी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया है। आशा कार्यकर्ता के टावर से गिरते ही मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ता आक्रोशित हो गईं और उन्होंने पुलिस कर्मियों से जमकर हाथापाई की।

प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। इधर पुलिस ने घायल आशा कार्यकर्ता बहादुरपुरा, भिंड निवासी ममता राजावत  को अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी आंख और कमर पर चोट आई है। घायलों में कटारा हिल्स थाने में पदस्थ महिला आरक्षक विनीता रघुवंशी और श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक हरिशंकर मिश्रा शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *