- देश, विदेश

विमान ने भेजा हाईजैक होने का मैसेज, पायलट की गलती से दबा अलार्म

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चालक की गलती से दिल्ली से कंधार जा रहे अरियाना अफगान एयरलाइंस के विमान से हाईजैक का संदेश भेजा गया। इससे एयरपोर्ट पर अफरा-तरफी का माहौल बन गया। सुरक्षा अधिकारियों ने विमान को टेकऑफ करने से पहले ही रोक दिया।

दिल्ली से कंधार जा रहे एफजी-312 विमान पर 124 मुसाफिर और 9 क्रू मेंबर सवार थे। विमान को शनिवार दोपहर 3:30 बजे इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से टेकऑफ करना था। इसी दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी को विमान के पायलट की ओर से हाईजैक का मैसेज मिला।

इसके बाद विमान की करीब दो घंटे तक जांच की गई। विमान के कैप्टन ने माना कि उसने गलती से हाईजैक बटन दबा दिया था। पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही विमान का टेकऑफ करने की इजाजत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *