इंदौर: कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम रविवार को संघ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संघ एक राजनीतिक संस्था है। सरकारी कर्मचारी जब तक वे कार्यरत हैं, उन्हें खुले तौर पर किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ना चाहिए। शासकीय परिसरों में आरएसएस की शाखाएं लगाने के सवाल पर चिदंबरम ने कहा- मध्यप्रदेश में हमारी सरकार आने के बाद हम इस पर लगाम लगाएंगे। सरकारी कर्मचारियों को इनके कार्यक्रमों जाने से रोका जाएगा।
चिदंबरम इंदौर में ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि संघ कितना भी नकार ले। लेकिन उसका सिर्फ राजनीतिक एजेंडा है। कांग्रेस ने घोषणापत्र में शासकीय परिसरों में शाखाएं लगाने पर प्रतिबंध का जिक्र किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री से जब उनके बेटे कार्ति चिदंबरम पर लगे घोटालों के आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “आप यह सवाल पूछकर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। मैं इस बारे में कुछ नहीं बोलूंगा।





