श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शोपियां में स्थानीय लोगों के साथ लंच किया। उन्होंने वहां के हालात पर लोगों से बातचीत भी की। दरअसल, केंद्र सरकार ने डोभाल को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर में सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने भेजा है।
एनएसए डोभाल ने शोपियां में सुरक्षा अधिकारियों से भी मुलाकात की। इस मौके पर डीजीपी दिलबाग सिंह भी मौजूद थे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, डोभाल ने शोपियां में उस इलाके के लोगों से भी बात की जहां बुरहान वानी को मारा गया था। इसके बाद पत्थरबाजी की घटनाएं भी बढ़ गई थीं। हालांकि यह क्षेत्र अब सामान्य है।
NSA Doval breaks breads with people in Shopian, takes stock of situation
Read@ANI Story |https://t.co/zyrJPUobyR pic.twitter.com/Nrn9lsf2tk
— ANI Digital (@ani_digital) August 7, 2019




