भाेपाल : बुधवार से प्रदेश में बारिश का एक दाैर अाैर शुरू हाे गया। भाेपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्साें में सुबह से ही पानी बरसने लगा था। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। भाेपाल में रात 8:30 बजे तक 1.4 सेमी बारिश दर्ज की गई। पचमढ़ी में करीब 4 इंच बारिश हाे गई। माैसम वैज्ञानिकाें का कहना है कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं उससे लगे उत्तरी अाेडिशा एवं प. बंगाल के समुद्र तट पर सीजन का सबसे स्ट्रांग मानसूनी सिस्टम बना है। भाेपाल, हाेशंगाबाद, जबलपुर समेत प्रदेश के 29 जिलाें में गुरुवार को बारिश का रेड अलर्ट (भारी बारिश) जारी किया गया है। यहां 6 से 7 सेमी तक बारिश हो सकती है।
ऐसे समझें रेड अलर्ट : जब बारिश 6.5 सेमी से ज्यादा होती है तो यह भारी बारिश की श्रेणी में आती है। इससे निचले इलाके जलमग्न होने का खतरा रहता है, इसलिए इसे बारिश का रेड अलर्ट कहा जाता है।
यहां हो सकती है 6-7 सेमी बारिश : भोपाल, सीहाेर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, हाेशंगाबाद, हरदा, बैतूल, गुना, अशाेकनगर, अनूपपुर, डिंडाेरी, उमरिया, शहडाेल, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, दमाेह, अालीराजपुर, झाबुअा, बड़वानी, धार, नीमच, मंदसाैर, श्याेपुरकलां।



