- देश

पीएम आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जम्मू-कश्मीर से 370 हटाए जाने पर कर सकते हैं बात

Kkk

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि पीएम मोदी जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और सूबे को दो हिस्सों में बांटने और दो नए केंद्र शासित राज्य के गठन के बाद उत्पन्न हालात और कश्मीरियों की नाराज़गी कम करने को लेकर अपनी बात रखेंगे. पीएम मोदी ये बताने की कोशिश करेंगे कि उनकी सरकार का ये फैसला कैसे उनके हक में है.

पीएम का संबोधन रेडियो के जरिए होगा, जिसका प्रसारण आकाशवाणी के चैनल इंद्रप्रस्थ, एफएम रेनबो और एमएफ गोल्ड पर किया जाएगा.

इससे पहले, ऑल इंडिया रोडियो की ओर जानकारी दी गई थी कि पीएम मोदी शाम चार बजे देश के नाम अपना संबोधन पेश करेंगे. लेकिन अब एआईआर ने अपनी इस जानकारी वाले ट्वीट को हटा दिया है.

प्रधानमंत्री का यह संबोधन बुधवार को ही होना था, लेकिन पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के कारण सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए थे. मंगलवार को लोकसभा में अनुच्छेद 370 हटाने का संकल्प और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पास होने पर उन्होंने कहा था कि जम्मू कश्मीर एक नई सुबह, एक बेहतर कल के लिए तैयार है.

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, ”मैं जम्मू-कश्मीर की बहनों और भाइयों के साहस और जज्बे को सलाम करता हूं. वर्षों तक कुछ स्वार्थी तत्वों ने इमोशनल ब्लैकमेलिंग का काम किया, लोगों को गुमराह किया और विकास की अनदेखी की. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अब ऐसे लोगों के चंगुल से आजाद है. एक नई सुबह, एक बेहतर कल के लिए तैयार है!”

पीएम मोदी ने विशेष रूप से गृहमंत्री अमित शाह को बधाई देते हुए लिखा, ”हमारे गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के बेहतर जीवन को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. उनके समर्पण और अथक प्रयासों से ही इन विधेयकों का पारित होना संभव हो पाया है. इसके लिए मैं अमित भाई को विशेष बधाई देता हूं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *