जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के एलान ने पाकिस्तान को ऐसा परास्त कर दिया है कि पूरे पाकिस्तान में बौखलाहट है. इमरान पर चौतरफा दबाव है.. लिहाजा आनन-फानन में पाकिस्तान ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई और भारत से राजनयिक और कारोबारी रिश्ते तोड़ने का फैसला ले लिया. इसके साथ ही पाकिस्तान ने कश्मीर मामले को UN ले जाने की घोषणा की और भारतीय विमानों के लिए कुछ रूट पर दोबारा एयरस्पेस बंद कर दिए. पाकिस्तान ने कहा है कि पाकिस्तान अपने हाई कमिश्नर को भारत में नहीं रखेगा और भारतीय उच्चायुक्त को भी वापस भेजा जाएगा.
भारत का पाक को जवाब- ध्यान भटकाने की कोशिश ना करे
पाकिस्तान को भारत की ओर से आधिकारिक जवाब का इंतजार है, लेकिन सरकार के सूत्रों के हवाले से जो जानकारी आई है, उसके मुताबिक पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया है. भारत ने कहा है कि पाकिस्तान ध्यान भटकाने की कोशिश न करे और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करे. सूत्रों के मुताबिक भारत ने कहा, ”पाकिस्तान ध्यान भटकाने की कोशिश नहीं करे. पाकिस्तान को अपने देश से पैदा हो रहे आतंकवाद पर लगाम लगाने की जरूरत है. अपनी नाकामी छिपाने के लिए पाकिस्तान झूठा शोर मचा रहा है. ठीक उसी तरह जैसे कि दूध की शीशी तोड़ने वाला बच्चा रोकर ध्यान भटाकाने की कोशिश कर रहा हो. जो भारत की सरकार ने किया है, उसका दुनिया से कोई लेना देना नहीं है. हताशा में पाकिस्तान की ओर से प्रतिक्रिया आ रही है.”





