- देश

हिमाचल-दिल्ली समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में बादल फटने से 18 लापता

नई दिल्ली: देश के उत्तरी और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। रविवार को उत्तराखंड में बादल फटने से 20 घर बह गए, इसके बाद18 लोग लापता हैं।अलकनंदा समेतराज्य की कई नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग नेउत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून, पौढ़ीऔर नैनीताल जिले में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी दी है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। राज्य मेंबीते 24 घंटे में बादल फटने और भूस्खलन से चार महिलाओं समेत 9 लोगों की जान गई। राज्य में अब तक बारिश, बादल फटने और भूस्खलन में 22 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 9 की जान बीते 24 घंटे में गई, जबकि 13 अन्य जख्मी हो गए।

इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, बिहार और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर से 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

हिमाचलके 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मंडी जिले में करीब 4 महीने पहले बना बेली ब्रिज और सड़क बह गई। शिमला और कुल्लू जिला प्रशासन ने सोमवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया है। मौसम विभाग ने बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि ऊना, हमीरपुर में ऑरेंज और चम्बा, कुल्लू, किन्नौर जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

भाखड़ा बांधसे 1,89,940 क्यूसेक पानी छोड़ा
हिमाचल के कुल्लू जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने से कुल्लू-मंडी और मनाली को जोड़ने वाला नेशनल हाइवे बंद हो गया। पंजाब में भी अच्छी बारिश हो रही है। इससे भाखड़ा बांधसे अतिरिक्त 1,89,940 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सतलज नदी का जलस्तर बढ़ने से पंजाब के कई जिले हाईअलर्ट पर हैं।राजस्थान के अजमेर में शनिवार को 15 और माउंट आबू में 14 सेंटीमीटर बारिश हुई। धौलपुर में चंबल नदी खतरे के निशान से 5 फीट ऊपर बह रही है।

दिल्ली में जलभराव के बाद ट्रैफिक जाम
रविवार सुबह दिल्ली में भारी बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव से लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। राजधानी के सबसे व्यस्ततम इलाके धौलाकुआं, डीएनडी फ्लाईओवर, एम्स और निगमबोध घाट में घंटों तक जाम लगा रहा। पीतमपुरा औरकमला नगर में भी यही हाल रहा। शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया था।

शनिवार को इन शहरों में सबसे ज्यादा बारिश

शहर राज्य बारिश (इंच में)
कटरा जम्मू-कश्मीर 10
ऊना हिमाचल 6
कोलकाता पश्चिम बंगाल 5
सुंदरनगर हिमाचल 4
धर्मशाला हिमाचल 3
शिमला हिमाचल 4

आंध्र प्रदेश में कृष्णा नदी उफान पर
राज्य में शनिवार से जारी भारी बारिश के बाद कृष्णा नदी उफान पर है। कृष्णा और गुंटूर के 87 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कई इलाके खाली कराए गए। राज्य में अब तक दो लोग मारे गए हैं।

केरल के मलप्पुरम में 52 की मौत
केरल में शनिवार तक बाढ़ से मरने वालों की संख्या 115 हो गई। 27 लोग अभी भी लापता हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में 33,364 परिवार के 90,375 लोगों को 593 राहत शिविरों में रखा गया है। 1204 घर गिर गए, जबकि 12,877 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। मलप्पुरम जिले में सबसे ज्यादा 52 और कोझिकोड में 17 की मौत हुई।

देशभर में अब तक 269 लोगों की जान गई
इस मानसून सीजन में अब तक 269 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में अब तक 115, कर्नाटक में 62, गुजरात में 35, महाराष्ट्र में 30, उत्तराखंड और ओडिशा में 8-8 और हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में 2-2 लोगों की मौत हुई। केरल में जहां 29 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, वहीं कर्नाटक में 15 लोग लापता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *