औरंगाबाद: महाराष्ट्र के धुले में रविवार देर रात राज्य परिवहन की बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 15 लोगों की मौत हो गई। 35 यात्री जख्मी हुए, इनमें से पांच की हालत गंभीर है। यह हादसा धुले में शाहदा-डोंडीचा रोड पर हुआ। बस धुले से औरंगाबाद जा रही थी। इसमें 50 से ज्यादा लोग सवार थे।
एसपी विश्वास पंधारे ने बताया कि बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हुई। मरने वालों में 3 महिलाएं शामिल हैं। घायलों का इलाज शहादा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर देर रात मंत्री जयकुमार रावल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया।
Maharashtra: 10 dead and 20 injured after a bus collided with a canter truck near Nimgul village in Dhule, late last night. pic.twitter.com/7i49q3z3pT
— ANI (@ANI) August 19, 2019