भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु स्विट्जरलैंड के बासेल में खेले जा रहे वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हरा दिया। उन्होंने इस मैच को 21-7, 21-7 से अपने नाम कर लिया। वे इस टूर्नामेंट के 42 साल के इतिहास मेंचैम्पियन बनने वाली पहली भारतीय बन गईं। सिंधु 2018 और 2017 में रजतऔर 2013 और 2014 में कांस्य पदक जीतीथीं।
इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों में साइना नेहवाल 2015 के फाइनल में हार गई थीं।पुरुषों में 1983 में प्रकाश पादुकोण और इस साल बी साई प्रणीत कांस्य पदक जीते थे।ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी 2011 में महिला डबल्स में कांस्य जीती थी।