भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज के दूसरे मैच में पहली पारी के आधार पर 326 रन की बढ़त ले ली। टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 275 रन पर ऑलआउट हो गई। वह फॉलोऑन नहीं बचा सकी। इससे पहले भारत ने पहली पारी 5 विकेट 601 रन बनाकर घोषित की थी। केशव महाराज करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वे 72 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने फिलैंडर के साथ नौवें विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की। फिलैंडर ने नाबाद 44 रन बनाए। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 64 रन बनाए। ये उनके टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक है। भारत के लिए अश्विन के अलावा उमेश यादव ने तीन विकेट लिए। मोहम्मद शमी को दो और रविंद्र जडेजा को एक सफलता मिली।
Stumps on Day 3 with South Africa fighting back owing to a century stand from Maharaj & Philander. R Ashwin picks 4. SA 275 all out #TeamIndia #INDvSA @Paytm pic.twitter.com/jrBGcPEWW4
— BCCI (@BCCI) October 12, 2019
भारत के खिलाफ 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 50 से ज्यादा रन बनाने वाले महाराज पांचवें खिलाड़ी हैं। इससे पहले इंग्लैंड के हेडली वेरिटी ने सबसे पहले 1933/34 में भारत के खिलाफ नाबाद 55 रन की पारी खेली थी। इन दोनों के अलावा इंग्लैंके ही एंड्रयू रोबर्ट (64) ने 1983/84, ऑस्ट्रेलिया के गेविन रोबर्सन (57) ने 1983/84 और डेन पीट (56) ने इसी सीरीज के पहले टेस्ट में अर्धशतक लगाया था।
पहली पारी में कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 254 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 91 रनों की पारी खेली। कोहली ने टेस्ट करियर का 7वां दोहरा शतक लगाया। वे ऐसा करने वाले वे दुनिया के छठे और पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। कोहली ने सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग, जावेद मियांदाद, युनिस खान, मार्वन अटापट्टू को पीछे छोड़ दिया।
What a player!@imVkohli brings up his 7th Double Hundred 👏👏#INDvSA pic.twitter.com/vDgOIRhNOW
— BCCI (@BCCI) October 11, 2019
कोहली ने टेस्ट में 7000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने 138 पारियों में इस आंकड़े को छू लिया। वे सबसे तेज 7000 रन बनाने वालों की लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ (139 पारी) को पीछे छोड़ा। सबसे तेज 7000 रन बनाने का रिकॉर्ड वॉली हेमंड (131 पारी) के नाम है।
All hail, #KingKohli 👑
7000 career Test runs ✅#INDvSA pic.twitter.com/RBqQovcpQ6
— BCCI (@BCCI) October 11, 2019