- देश

रुझान में महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 35 और हरियाणा में भाजपा को 18 सीटों पर बढ़त

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के नतीजे आज आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन 35 और हरियाणा में भाजपा 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।21 तारीख को महाराष्ट्र में 61.24% और हरियाणा में 66.47% वोट पड़े थे। छह एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा और महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को दोबारा बहुमत मिलने का अनुमान है। हालांकि, विपक्षी दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। हरियाणा में भाजपा ने सभी सीटों पर, जबकि महाराष्ट्र में भाजपा ने 150 और शिवसेना ने 126 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। महाराष्ट्र मेंएग्जिट पोल सही साबित हुए तो 47 साल का रिकॉर्ड टूटेगा। तब कांग्रेस पूरे पांच साल (1967 से 1972) सरकार चलाने के बाद दोबारा सत्ता में आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *