भोपाल : मप्र निजी विवि विनियामक आयोग के अध्यक्ष पद पर रिटायर्ड आईपीएस स्वराज पुरी की नियुक्ति की गई है। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद शासन ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है। पुरी को 6 महीने या आगामी आदेश जो भी पहले हो, तक के लिए अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। पुरी करीब साढ़े चार साल से प्रशासन सदस्य के तौर पर आयोग को सेवाएं दे रहे हैं। इनसे पहले उज्जैन विवि के प्रो. एमडीएस परिहार इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।