मुंबई : शेयर बाजार मंगलवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा, लेकिन टिक नहीं पाया। सेंसेक्स 67.93 अंक गिरकर 40,821.30 पर बंद हुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 36.05 प्वाइंट नीचे 12,037.70 पर हुई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 231 अंक की बढ़त के साथ 41,120.28 का सबसे उच्च स्तर छुआ था। निफ्टी 59 प्वाइंट चढ़कर 12,132.45 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। ऊपरी स्तरों से बिकवाली की वजह से बाजार ने पूरी बढ़त गंवा दी।
सेंसेक्स के 30 में से 21 और निफ्टी के 50 में से 32 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 8 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। मीडिया इंडेक्स सबसे ज्यादा 3.63% लुढ़क गया। दूसरी ओर प्राइवेट बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.61% फायदे में रहा।