- देश

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद विधानसभा के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव धरने पर बैठे

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि देश हैदराबाद की घटना को लेकर गुस्से में था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ये उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कार्यकाल में पहली घटना नहीं है। याद करिए वो समय जब एक बेटी मुख्यमंत्री आवास के सामने न्याय मांग रही थी, उसे न्याय नहीं मिला तो उसने आत्मदाह की कोशिश की। उन्नाव की एक बेटी ने तो अपना पूरा परिवार खो दिया। कौन था आरोपी। भाजपा के नेता। उन्नाव की इस घटना के लिए कौन दोषी है। इसके लिए भाजपा ही जिम्मेदार है। जो लोग आरोपी हैं, वो भी भाजपा से ही जुड़े हैं। उस बेटी का जब पूरा शरीर जला तो वो भागी। मदद की गुहार के साथ। क्या आज के समय में ऐसी घटना होगी कि कोई जिंदा जला देगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और डीजीपी के हटे बिना कानून व्यवस्था लागू नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि यूपी की बेटी की जान गई है। इसके लिए सरकार ही दोषी है। यह सब सरकार की जानकारी में था। जिनपर आरोप लगे हैं वो भाजपा से जुड़े हुए हैं। इसीलिए उसको न्याय नहीं मिला। देश की बहादुर बेटी को हम बचा नहीं पाए, इसके लिए हम सब शर्मिंदा हैं। अखिलेश के साथ सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी धरने पर बैठे है।

90% झुलसी उन्नाव की दुष्कर्म पीड़ित ने शुक्रवार रात 11.40 बजे कार्डियक अरेस्ट के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। 5 दिसंबर की देर शाम उसे एयरलिफ्ट कर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था। जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपियों ने गुरुवार तड़के उसे जलाया दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *