- खेल

भारत को 4 रन से हराया, ऑस्ट्रेलिया को 9 महीने बाद घर में मिली जीत,

ब्रिसबेन: ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच की सीरीज के पहले टी-20 में भारत को 4 रन से हरा दिया। बारिश से बाधित मैच में भारत को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 174 रन का टारगेट मिला था। ऑस्ट्रेलिया टी-20 फॉर्मेट में घर में नौ महीने बाद जीता है। इससे पहले वह टी-20 में घरेलू मैदान पर इस साल 10 फरवरी को जीता था। तब उसने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया था। यह मैच बारिश के कारण 17-17 ओवर का किया गया था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 24 गेंद चार छक्के की मदद से 46 रन बनाए। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन शिखर धवन ने बनाए। धवन ने 42 गेंद में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 76 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *