भाजपा नेता अनंत हेगड़े की महात्मा गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने कहा कि आज ये (भाजपा नेता) महात्मा गांधी (Mahatma gandhi) को गाली देते हैं। ये रावण की औलाद हैं। ये लोग राम के पुजारी का अपमान कर रहे हैं। संसद की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही हेगड़े की टिप्पणी को लेकर हंगामा हुआ। इसके चलते कार्यवाही को दोपहर तक स्थगित भी करना पड़ा। अनंत हेगड़े (Anant Kumar Hegde) ने रविवार को कहा था कि महात्मा गांधी का स्वतंत्रता आंदोलन एक नाटक था। इस पर विपक्षी सांसदों ने ‘भाजपा पार्टी, गोडसे पार्टी’ के पोस्टर लहराए।
BJP MP Anant Kumar Hegde on his statement against Mahatma Gandhi: All related media reports are false, I never said what is being debated over. It is an unnecessary controversy. pic.twitter.com/VKWnssxehi
— ANI (@ANI) February 4, 2020
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा कि हम भाजपा के लोग सही मायने में गांधी के भक्त हैं। हम लोग ही गांधी के सच्चे अनुयायी हैं। ये (कांग्रेस नेता) सोनिया और राहुल गांधी की तरह गांधी के नकली अनुयायी हैं।